भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी व पांचवा वन-डे गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टीम इंडिया मौजूाद वन-डे सीरीज में 2-1 की बढ़त पहले ही बना ली है। आइए जानते हैं कि पांचवें वन-डे में कप्तान विराट किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान फतह करने उतरेगी?
ओपनर
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन-रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। बता दें कि बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले मैचों में 162 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि धवन पिछले तीन मैचों में विफल रहे हैं। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी से बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।
मिडिल ऑर्डर
मिडिल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडू का खेलना लगभग तय है। मेजबान टीम के लिए हालांकि सबसे सकारात्मक पक्ष कप्तान कोहली की फॉर्म है। हालांकि, चौथे वन-डे में विराट मात्र 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। वह इस सीरीज तीन शतक लगा चुके हैं और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बने।
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
विकेटकीपर की भूमिका एमएस धोनी नजर आएंगे। अभी तक खेले गए चार मैचों में माही का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। धोनी के लिए 5वां वन-डे बेहद खास होने वाला है। 1 रन बनाते ही वह वन-डे अपना दस हजारी पूरा कर स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे। हालांकि उन्हें सही तरीक से मौका भी नहीं मिल रहा है। वहीं, ऑलराउंडर की भूमिका में केदार जाधव का खेलना लगभग तय माना जा रहा। चौथे वन-डे में उन्होंने एक विकेट और नाबाद 16 रन बनाए थे। इसके अलावा रविंद्र जडेजा का खेलना भी लगभग तय है।
गेंदबाज
गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज की रूप में जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार नजर आ सकते हैं, जबकि स्पिन के तौर पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को रोकने में स्पिनरों कुलदीप यादव की भूमिका अहम होगी। बता दें कि खलील अहम और कुलदीप यादव ने चौथे वन-डे में 3-3 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।