फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट में चटकाए 350 विकेट

Sun, 06 Oct 2019 08:35 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 06 Oct 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
India vs South Africa R Ashwin 1 wicket away from Muralitharan World Record
आर अश्विन - फोटो : social Media

विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन पहली पारी में सात विकेट झटककर एक बड़े विश्व रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। टेस्ट मैच के आखिरी दिन अश्विन ने दिग्गज श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

India vs South Africa R Ashwin 1 wicket away from Muralitharan World Record
आर अश्विन - फोटो : social Media

अपना 66वां टेस्ट खेल रहे अश्विन सिर्फ एक विकेट चटकाते ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट चटकाकर मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए। मुरलीधरन ने अपने 66वें टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ साल 2001 में अपने 350 टेस्ट विकेट लिए थे।

India vs South Africa R Ashwin 1 wicket away from Muralitharan World Record
ashwin

इस मुकाबले में अश्विन ने 27वीं बार टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनाम किया। उन्होंने टेस्ट में सात बार 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अश्विन ने चौथे दिन सुबह शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटक दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को जल्दी समेट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs South Africa R Ashwin 1 wicket away from Muralitharan World Record
ashwin virat

अश्विन लगभग एक साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह वेस्टइंडीज दौरे पर भी टेस्ट टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed