फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर 'कोहली ब्रिगेड' दूसरे टी-20 में बनाएगी रिकॉर्ड

Wed, 21 Feb 2018 08:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
India vs south africa 2nd T20I predicted xi at centurion
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को सेंचुरियन में तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीत पर होगी। वहीं, प्रोटियाज की टीम दूसरे मैच में वापसी करने की भरपूर कोशिश करेगी। गौरतलब है कि टीम इंडिया पहले ही इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पिछले टी-20 मुकाबले में 'मेन इन ब्लू' ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से मात दी थी।



आइये जानते हैं कि विराट कोहली इस मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों के साथ सीरीज जीतने के इरादे से उतर सकतीः

ओपनर

India vs south africa 2nd T20I predicted xi at centurion
शिखर धवन - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबले में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। धवन ने 39 गेंदों में 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा ने 9 गेंदों में 21 रन बनाए थे।

मिडिल ऑर्डर

India vs south africa 2nd T20I predicted xi at centurion
विराट कोहली - फोटो : BCCI

मिडिल ऑर्डर की भूमिका में पिछले मैचों की तरह कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना नजर आ सकते है। हालांकि, एक साल बाद टीम में शामिल हुए रैना ने पिछले मैचों में शानदार शुरुआत की थी। वह आते 2 चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने 20 गेंदों में 26 रन की शानदारी पारी खेली थी।, जबकि मनीष पांडे ने 29 रन बनाकर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकेटकीपर और ऑलराउंडर

India vs south africa 2nd T20I predicted xi at centurion
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने बल्लेबाजी से पिछले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन वह पहले टी-20 मुकाबले में अपने एक रिकॉर्ड अपने नाम जरूर दर्ज कर लिया। वह टी-20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले वीकेटकीपर बन गए हैं। उनके नाम टी-20 में सबसे ज्यादा 134 कैच हो चुके हैं। धोनी के बाद यह सबसे ज्यादा कैच लेने रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा (133 कैच) और टीम इंडिया के ही के दिनेश कार्तिक (123 कैच) के नाम है। वहीं, ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पांड्या नजर आएंगे।
 

विज्ञापन

गेंदबाजी

India vs south africa 2nd T20I predicted xi at centurion
भुवनेश्वर कुमार
पहले टी-20 मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का खएलना तय माना जा रहा है। पिछले मैचों में उन्होंने अपने गेंदबाजी का शानदार अनुभव दिखाया था। वह 24 रन देकर 5 विकेट झटके थे। इसके अलावा लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और जसप्रीत बुमराह का खेलना भी लगभग तय है, जबकि जयदेव उनादकट की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। क्योंकि वह पिछले मैचों में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे।

टीम इंडिया:  रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह ।
 

नोटः- महज यह हमारा एक आकलन भर है। असल में प्लेइंग इलेवन का पता मैच के ही दिन चलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed