भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट कल, कब, कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा। फिलहाल, टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम जब गुरुवार को सिडनी के मैदान पर खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें इतिहास रचने पर होगी।
इसके पहले टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में कंगारुओं को 31 रन से हराया था। इसके बाद पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों 146 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, ऐतिहासिक बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 137 रन से हराया था। आइए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे देखें चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंगः
चौथा टेस्ट कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा व निर्णायक टेस्ट मैच 03 जनवरी 2018 से खेला जाएगा।
चौथा टेस्ट कहां है?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा।
किस समय शुरू होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा।
किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।