{"_id":"5d4a335c8ebc3e6cdc3acaa2","slug":"india-defeated-west-indies-and-won-series-rishabh-pant-breaks-dhoni-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी टी-20 में ऋषभ पंत ने धोनी को छोड़ा पीछे, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बने कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरी टी-20 में ऋषभ पंत ने धोनी को छोड़ा पीछे, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बने कई रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पन्त/विराट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से रौंद दिया। साथ ही विराट की अगुवाई में टीम ने तीन मैचों की सीरीज भी 3-0 से अपने नाम किया। मैच में विराट और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं सीरीज का पहला मैच खेल रहे दीपक चाहर ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया।
इस दौरान मैच में कई खास रिकॉर्ड भी बने तो आईए एक नजर डालते हैं उन विशेष उपलब्धियों पर।
2 of 5
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट कोहली ने मैच में 59 रनों की पारी खेली। यह 21वां ऐसा मौका था जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 50 से अधिक का स्कोर बनाया। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।
3 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने मैच में 65 रनों की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली। पंत अब अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 56 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपक चाहर
दीपक चाहर को विराट ने सीरीज के आखिरी मैच में प्लेइंग xi में शामिल किया। उसके बाद दीपक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में मात्र 4 रन देकर 3 विकेट निकाल लिए। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से बेस्ट प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
5 of 5
ind v wi
भारतीय टीम ने 8 साल बाद वेस्टइंडीज में कोई टी-20 सीरीज जीती और दूसरी बार ऐसा हुआ जब टीम ने विदेशी जमीन पर 3-0 से क्लीनस्वीप किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।