फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: 347 रन भी नहीं बचा सका भारत, लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत

Wed, 05 Feb 2020 04:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 05 Feb 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ 1st Odi New Zealand chased the biggest Total against India
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने चार विकेट पर 347 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा और केएल राहुल ने भी 88 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 348 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। उनके सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है।

IND vs NZ 1st Odi New Zealand chased the biggest Total against India
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

एकदिवसीय क्रिकेट में कीवी टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में हैमिल्टन के मैदान पर ही 350 रनों की सफल चेज की थी।

IND vs NZ 1st Odi New Zealand chased the biggest Total against India
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

कीवी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (109) ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारतीय गेंदाबजों का प्रदर्शन आज बेहद ही निराशाजनक रहा और फील्डिंग भी बेहद ही सधारण दिखी। भारतीय फील्डरों ने कई कैच टपकाए। टेलर ने 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और न्यूजीलैंड को पहले वन-डे में जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ 1st Odi New Zealand chased the biggest Total against India
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी रन चेज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2019 में भारत के खिलाफ 359 रन चेज किया था। वहीं दूसरे नंबर आज न्यूजीलैंड ने रन 347 रन का स्कोर चेज किया। इसके बाद पाकिस्तान ने 322 रन और श्रीलंका ने भी 322 रन का स्कोर भारत के खिलाफ सफलता से चेज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed