फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Aus: वार्नर ने बल्लेबाजी में तो उमेश यादव ने गेंदबाजी में जड़ा शतक

Thu, 28 Sep 2017 07:26 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Thu, 28 Sep 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Ind vs Aus:  Umesh Yadav complete 100 ODI wickets in his 71th match
उमेश यादव - फोटो : PTI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहे सीरीज के चौथे वनडे में डेविड वार्नर ने बल्लेबाजी में शतक जड़ा तो टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी एक शतक जड़ दिया। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर उमेश यादव वनडे में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए।  

Ind vs Aus: वार्नर ने बल्लेबाजी में तो उमेश यादव ने गेंदबाजी में जड़ा शतक

Ind vs Aus:  Umesh Yadav complete 100 ODI wickets in his 71th match
उमेश यादव - फोटो : getty
बेंगलुरु में रनों की बारिश के बीच उमेश यादव ने 10 ओवर में 71 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 334/5 रन बनाए। कंगारुओं ने पांच विकेट गंवाए जिसमें से चार विकेट उमेश ने अकेले चटकाए। उमेश ने एरोन फिंच को लगातार दूसरा शतक जड़ने से रोका इसके बाद स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और पीटर हैंड्सकॉम्ब के विकेट हासिल किए। इसी दौरान कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ उमेश के करियर का 100वां शिकार बने। 

Ind vs Aus: वार्नर ने बल्लेबाजी में तो उमेश यादव ने गेंदबाजी में जड़ा शतक

Ind vs Aus:  Umesh Yadav complete 100 ODI wickets in his 71th match
उमेश यादव - फोटो : Cricinfo
उमेश के नाम अब 71 वनडे मैचों की 69 पारियों में 32.25 की औसत और 5.94 की इकोनॉमी से 102 विकेट हो गए हैं। वह वनडे क्रिकेट में अबतक एक बार भी पांच विकेट हासिल नहीं कर सके हैं। बेंगलुरु के प्रदर्शन को मिलाकर वो वनडे में 4 बार एक पारी में विरोधी टीम के चार विकेट हासिल कर चुके हैं।  उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ है उन्होंने बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ind vs Aus: वार्नर ने बल्लेबाजी में तो उमेश यादव ने गेंदबाजी में जड़ा शतक

Ind vs Aus:  Umesh Yadav complete 100 ODI wickets in his 71th match
उमेश यादव - फोटो : getty
उमेश वनडे में 100 से ज्यादा विकेट हासिल करने वाले 18वें भारतीय गेंदबाज हैं। जवागल श्रीनाथ, अजीत आगरकर, जहीर खान, कपिल देव, इरफान पठान, व्यंकटेश प्रसाद, मनोज प्रभाकर, आशीष नेहरा, सौरव गांगुली और ईशांत शर्मा के बाद 100 विकेट हासिल करने वाले 11वें मध्यम-तेज गेंदबाज बने हैं। उनकी सबसे पसंदीदा टीम वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के के खिलाफ 14 मैचों में 25 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं। 

विज्ञापन

Ind vs Aus: वार्नर ने बल्लेबाजी में तो उमेश यादव ने गेंदबाजी में जड़ा शतक

Ind vs Aus:  Umesh Yadav complete 100 ODI wickets in his 71th match
उमेश यादव
वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम दर्ज है। पठान ने अपने 59वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अबुधाबी में 100 विकेट पूरे किए थे। इसके बाद इस मामले में दूसरे पायदान पर जहीर खान हैं जहीर ने 65वें मैच में ये कारनामा किया था। उमेश ने 7 साल 120 दिन में 100 विकेट लिए हैं। कपिल देव ने 7 साल 124 दिन के अंतराल में 100 विकेट पूरे किए थे।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed