{"_id":"673ee8a06c4f1510750c1d10","slug":"ind-vs-aus-1st-test-2024-bgt-playing-11-prediction-india-vs-australia-captain-vice-captain-and-players-list-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs Aus Test Playing 11: दो स्पिनर के साथ उतरेगा भारत या नीतीश करेंगे डेब्यू? जानें संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs Aus Test Playing 11: दो स्पिनर के साथ उतरेगा भारत या नीतीश करेंगे डेब्यू? जानें संभावित प्लेइंग-11
Thu, 21 Nov 2024 01:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
IND vs Aus Playing 11 Today Match : भारत के लिए इस मैच में सही संयोजन ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारत ने 2018-19 और 2020-21 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन जिस तरह से हाल ही में न्यूजीलैंड ने भारत को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया, इससे भारतीय टीम का मनोबल जरूर गिरा होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने उतरेगा। पर्थ में होने वाले इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। रोहित दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस मैच से बाहर रहेंगे। भारत के लिए इस मैच में सही संयोजन ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
कड़वी यादों को भुलाकर वापसी करने पर होंगी भारत की नजरें
भारत ने 2018-19 और 2020-21 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन जिस तरह से हाल ही में न्यूजीलैंड ने भारत को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया, इससे भारतीय टीम का मनोबल जरूर गिरा होगा। भारत के लिए जरूरी है कि वह पुरानी कड़वी यादों को भुलाए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अतीत में किए गए प्रदर्शन से प्रेरणा लेनी होगी। भारत को 2020-21 दौरे के शुरुआती मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा था और टीम एडिलेड में खेले गए उस मैच की दूसरी पारी में महज 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम ने खराब दौर से उबरकर वापसी की थी और मेलबर्न तथा ब्रिसबेन में अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने में सफल रही थी।

शुभमन गिल
- फोटो : Twitter
रोहित की अनुपस्थिति और गिल की चोट ने बढ़ाई चिंता
कप्तान रोहित पहले ही इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल भी चोटिल हो गए जिससे भारत की चिंता बढ़ गई। गिल कुछ दिन पहले इंट्रा स्क्वाड मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उनका इस मुकाबले में नहीं खेलना लगभग तय है। हालांकि, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा था कि गिल के बारे में कोई भी फैसला शुक्रवार की सुबह मैच शुरू होने से पहले लिया जाएगा। गिल तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन उनकी अनुपस्थिति में किस खिलाड़ी को लेगा यह देखना दिलचस्प होगा। माना जा रहा है कि गिल की जगह देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

विराट-केएल राहुल
- फोटो : BCCI
केएल राहुल करेंगे ओपनिंग?
रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने उतर सकते हैं। राहुल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में ओपनिंग की थी। राहुल भारत ए के लिए भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके थे और उन्होंने पहली पारी में चार रन और दूसरी पारी में 10 रन बनाए थे। राहुल हालांकि पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैच से बाहर रखा गया था। ऑस्ट्रेलिया में ओपनर के तौर पर राहुल का रिकॉर्ड बेहतर नहीं है। उन्होंने चार मैचों की सात पारियों में 26.14 के औसत और 45.29 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक शामिल है। राहुल हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाते नजर आए थे।

नीतीश रेड्डी
- फोटो : PTI
नीतीश को मिल सकता है डेब्यू का मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए 21 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में शामिल होने मौका मिल सकता है। मोर्कल ने नीतीश को अवसर मिलने के संकेत दिए थे। अगर नीतीश प्लेइंग-11 में जगह बनाने में सफल रहे तो वह इस मैच से लाल गेंद के प्रारूप में डेब्यू करेंगे। नीतीश ने आईपीएल 2024 सीजन से प्रभाव छोड़ना शुरू किया था जिस कारण उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला। नीतीश ने 23 प्रथम श्रेणी मैच ही खेले हैं, लेकिन मध्यम गति से गेंदबाजी करना और निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाने की उनकी क्षमता भारत के लिए विदेशी परिस्थिति में अहम साबित हो सकती है।