फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीदों को भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सलाम, CoA बैठक में लिए गए ये दो बड़े फैसले

Fri, 22 Feb 2019 11:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
important decision in CoA meeting, ipl opening ceremony amount will be given to martyrs families
टीम इंडिया, पुलवामा हमला

पुलवामा आतंकी हमले के बाद विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, शुक्रवार को पुलवामा हमले के विरोध में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने के मामले में सीओए की बैठक खत्म हुई। इस बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए। आइए जानते हैं क्या हैं दो बड़े फैसले?




पढ़ेंः पुलवामा शहीदों को समर्पित होगा IPL 2019, परिवारों को दिया जाएगा ओपनिंग सेरेमनी का पैसा    

important decision in CoA meeting, ipl opening ceremony amount will be given to martyrs families
COA

शुक्रवार को हुई प्रशासकों की समिति (सीओए) की बैठक में सीओए ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा। सूत्रों की माने तो बोर्ड ने कहा कि आतंक समर्थक देश को अलग-थलग किया जाए।

important decision in CoA meeting, ipl opening ceremony amount will be given to martyrs families
बीसीसीआई

पहला बड़ा फैसला यह कि बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच न खेलने का फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच पर सरकार के साथ बातचीत के बाद इस बारे में कोई भी फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
important decision in CoA meeting, ipl opening ceremony amount will be given to martyrs families
ipl

साथ ही बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान से जुड़ी अपनी चिंताओं को वह आईसीसी के सामने भी रखेगा। सीओए की बैठक में जो दूसरा सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया है वह यह है कि इस बार आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का पैसा शहीदों के परिवारों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
important decision in CoA meeting, ipl opening ceremony amount will be given to martyrs families
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : SELF

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ जन आक्रोश हैं।  राजनेता से लेकर अभिनेता और देश की जनता वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मुकाबले पर बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed