फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के संन्यास पर आईसीसी भी भावुक, कहा- उन्होंने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया, उनकी कमी खलेगी

Sun, 16 Aug 2020 06:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Aug 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
ICC says Dhoni has inspired a whole generation and will be sorely missed
एमएस धोनी - फोटो : social media

महेंद्र सिंह धोनी को शुभकामनाओं का दौरा जारी है और अब खेल की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया और उनकी बेहद कमी खलेगी। धोनी ने शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 

ICC says Dhoni has inspired a whole generation and will be sorely missed
एम एस धोनी - फोटो : social Media

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।' धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं- 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी।

 

ICC says Dhoni has inspired a whole generation and will be sorely missed
आईसीसी - फोटो : social media

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वानखेड़े स्टेडियम में 2011 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में उनके विजयी शॉट लगाने की छवि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में छपी हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC says Dhoni has inspired a whole generation and will be sorely missed
महेंद्र सिंह धोनी

साहनी श्रीलंका के नुवान कुलशेखरा की गेंद पर लगाए छक्के के संदर्भ में कह रहे थे, जिससे भारत ने घरेलू सरजमीं पर विश्व खिताब जीता। उन्होंने कहा, 'उसे एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है और उसकी बेहद कमी खलेगी। आईसीसी की ओर से मैं शानदार क्रिकेट करियर के लिए उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

विज्ञापन
ICC says Dhoni has inspired a whole generation and will be sorely missed
एम एस धोनी - फोटो : social Media

धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाने के अलावा 256 कैच लपके और 38 स्टंपिंग की जबकि 350 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 10773 रन बनाने के अलावा 321 कैप लपके और 123 स्टंपिंग की। वह भारत की ओर से आखिरी बार पिछले साल आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले। इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed