फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

Thu, 21 Sep 2017 01:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 21 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
I feel I can get Warner out anytime, says Chaina men  spinner Kuldeep Yadav
डेविड वॉर्नर
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। कुलदीप को लेकर कंगारू बल्लेबाज परेशान हैं और उन्हें ध्यान में रखकर मैच से पहले अभ्यास कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी सलाहकार हर वेन्यू पर अभ्यास के लिए स्थानीय चाइनामैन स्पिनर्स की मदद ले रहे हैं। ऐसे में कुलदीप का मानना है कि वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और टीम के उपकप्तान डेविड वार्नर का शिकार किसी भी समय कर सकते हैं। कुलदीप का मानना है कि वार्नर उनके सामने दबाव में आ जाते हैं। 

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

I feel I can get Warner out anytime, says Chaina men  spinner Kuldeep Yadav
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
22 वर्षीय कुलदीप ने धर्मशाला में अपने डेब्यू टेस्ट में उन्हें आउट किया था। और अब वनडे सीरीज के पहले मैच में भी उन्हें अपना शिकार बनाया था। कुलदीप का कहना है कि उन्हें वार्नर के सामने गेंदबाजी करने में कोई दबाव महसूस नहीं होता। कुलदीप ने बुधवार को कहा, मुझे लगता है कि मेरे सामने बल्लेबाजी करते में बहुत दबाव में दिखते हैं ऐसे में मुझे महसूस होता है कि मैं उन्हें कभी भी आउट कर सकता हूं। वहीं दूसरी तरह मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं होता है। मुझे उनके सामने गेंदबाजी करने में मजा आता है। मैं हमेशा उन्हें आउट करने की योजना बनाता हूं। यादव ने आगे कहा, अगर आप किसी खिलाड़ी पर हावी हो तो आप उसे जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे। 

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

I feel I can get Warner out anytime, says Chaina men  spinner Kuldeep Yadav
स्टीव स्मिथ - फोटो : icc
वहीं दूसरी तरफ कुलदीप ने कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट करने को सबसे मुश्किल बताया। कुलदीप ने कहा, मैंने टेस्ट मैच के दौरान देखा वो आपको सही तरह पढ़ते हैं। उन्हें सिंग्ल्स चुराने का आईडिया है। वो मेरे खिलाफ लेग स्टंप के बाहर बेहद आसानी से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

I feel I can get Warner out anytime, says Chaina men  spinner Kuldeep Yadav
kuldeep
कुलदीप ने चहल के साथ गेंदबाजी करने के अनुभव के बारे में कहा, पारंपरिक लेग स्पिनर केवल एक-दो वेरिएशन के साथ गेंदबाजी कर सकता है लेकिन कलाई से गेंदबाजी करने वाला स्पिनर बल्लेबाज को कई तरह से फंसा सकता है। टीम में एक और कलाई के स्पिनर का होना अच्छा है। मैं और चहल दोनों ही आक्रामक मिजाज के गेंदबाज हैं ऐसें में दोनों के विकेट लेने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

I feel I can get Warner out anytime, says Chaina men  spinner Kuldeep Yadav
कुलदीप यादव
कुलदीप ने आगे कहा, ये मेरे साथ पहली बार हो रहा है कि मैं दूसरे छोर पर किसी और रिस्ट स्पिनर के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं। दूसरी तरह हमेशा एक पारंपरिक स्पिनर होता था।रणजी ट्रॉफी में भी मैने पियूष चावला के साथ गेंदबाजी की। वो भी पारंपिरक लेग स्पिनर थे। सीनियर होने के कारण मुझे रणजी में कम मौके मिलते थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed