फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफगानिस्तान के खिलाड़ी की फैली मौत की अफवाह, सामने आकर बताया सच

Sat, 05 Oct 2019 11:35 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 05 Oct 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Hoax regarding Mohammad Nabi death circulates online Afghan cricketer quashes rumors on Twitter
Afghanistan Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कभी कभी कुछ ऐसी अफवाहें फैल जाती हैं, जिसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं होता। कई बार तो अफवाह फैलने का आलम यहां तक पहुंच जाता है कि वो किसी शख्स के मरने की अफवाह तक फैला देते हैं। जिसके बाद ऐसी खबर आग की तरह फैल जाती है। ऐसी ही एक फेक न्यूज का शिकार अफगानिस्तान का एक मशहूर क्रिकेटर बन गया, जिसकी मौत की अफवाह चारो ओर फैल गई।

Trending Videos
Hoax regarding Mohammad Nabi death circulates online Afghan cricketer quashes rumors on Twitter
मोहम्मद नबी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा ही कुछ इस बार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी के साथ देखने को मिला। शुक्रवार को मोहम्मद नबी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी, जिसको लेकर सोशल माडिया पर लोग कहने लगे कि दिल का दौरा पड़ने से इस दिग्गज क्रिकेटर का निधन हो गया। नबी की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस के साथ क्रिकेट जगत के लोगों ने भी दुख जताया।

Hoax regarding Mohammad Nabi death circulates online Afghan cricketer quashes rumors on Twitter
मोहम्मद नबी - फोटो : social media

जब पूरे क्रिकेट जगत में मोहम्मद नबी के निधन की खबरें आग की तरह फैल गई, तो अब खुद नबी को सामने आना पड़ा और उन्होंने इस खबर को कोरी अफवाह करार देते हुए अपने आपको सही और सुरक्षित बताया है।मोहम्मद नबी ने बाद में ट्वीट कर इसे सिर्फ और सिर्फ कोरी अफवाह बताया। जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा प्रिय दोस्तों,अल्हम्दुलिल्लाह मैं पूरी तरह से अच्छा हूं, मेरे निधन के बारे में कुछ मीडिया आउटलेट्स द्वारा प्रसारित खबर अफवाह है। धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hoax regarding Mohammad Nabi death circulates online Afghan cricketer quashes rumors on Twitter
मोहम्मद नबी

हाल ही में मोहम्मद नबी ने टेस्ट टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। नबी सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अपने कारनामों से प्रशंसकों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ उनका आखिरी टेस्ट भी एक ऐतिहासिक था क्योंकि अफगानियों ने बांग्लादेश को 224 रन के अंतर से हराया था, जिसमें नबी ने मैच में चार विकेट लिए थे। मोहम्मद नबी पाकिस्तान सुपर लीग, बिग बैश लीग, इंडियन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग , कैरेबियन प्रीमियर लीग सहित दुनिया भर में विभिन्न T20 फ्रैंचाइज़ी लीगों के लिए खेलना जारी रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed