{"_id":"59d721594f1c1b79548b5ee8","slug":"heavy-rain-cancels-team-indias-practice-session","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: रांची में भारी बारिश, होटल से बाहर नहीं निकल सकी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: रांची में भारी बारिश, होटल से बाहर नहीं निकल सकी टीम इंडिया
Fri, 06 Oct 2017 11:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : dd news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया गुरुवार की शाम रांची में भारी बारिश के कारण प्रैक्टिस नहीं कर सकी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।
2 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
विराट कोहली और उनकी टीम अभ्यास सत्र के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन बारिश के कारण उन्हें ये मौका नहीं मिला। याद हो कि टीम इंडिया ने हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात देकर आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान दोबारा हासिल किया था।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SELF
भारतीय टीम को फ्लड लाइट्स में प्रैक्टिस करना थी, लेकिन 45 मिनट जोरदार बारिश हुई, जिसकी वजह से टीम इंडिया के खिलाड़ी होटल के बाहर भी नहीं निकल सके। वे अपने होटल के कमरों में ही ठहरे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दोपहर में जमकर अभ्यास किया था। मेहमान टीम का लक्ष्य वन-डे सीरीज में मिली करारी शिकस्त का बदला लेने का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : BCCI
हालांकि, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि शनिवार का मैच बारिश में नहीं धुलेगा और फैंस को पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा। एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर इस महीने में बारिश हो जाती है। मगर ये रोजाना नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
उन्होंने कहा, 'बारिश इस महीने में हो जाती है। मगर अच्छी बात ये है कि ज्यादा समय के लिए बारिश नहीं होती। हमारे पास मैदान तैयार करने के पर्याप्त संसाधन है। मैच में बाधा नहीं आने की उम्मीद है।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा और तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गुवाहाटी वहैदराबाद में क्रमशः 10 व 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।