{"_id":"5e59c7578ebc3ec9871b03bb","slug":"hardik-pandya-makes-impressive-return-shikhar-dhawan-bhuvneshwar-kumar-star-in-dy-patil-t20-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी, झटके तीन विकेट और जड़े चार छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी, झटके तीन विकेट और जड़े चार छक्के
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 29 Feb 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीठ की सर्जरी से उबरकर वापसी कर रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंर ने धमाकेदार वापसी की है। लंबे समय के बाद मैदान पर उतरे हार्दिक पांड्या ने डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में 25 गेंदों पर 38 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। उनके खेल को देखने के लिए निवर्तमान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी मौजूद थे। 26 वर्षीय ऑलराउंडर फिट होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
2 of 4
हर्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
पंड्या ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए खेला था। उन्होंने आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। रिलायंस वन टीम की टीम से चौथे क्रम पर खेलते हुए हार्दिक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। उन्होंने सौरभ तिवारी (41) के साथ तीसरे विकेट पर 53 रन जोड़े।
3 of 4
राहुल चाहर
- फोटो : social media
रिलायंस वन ने आठ विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम 125 रन पर आउट हो गई। रिलायंस ने 25 रन से मैच जीता। टी-20 प्रारूप में भारत के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शिखर धवन
- फोटो : social media
धवन और भुवी ने भी दिखाई फिटनेस
मैच में चोट से वापसी करने वाले अन्य भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल थे। पंड्या की तरह धवन और भुवी का भी यह चोट से उबरने के बाद पहला मैच था। धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी जबकि भुवनेश्वर का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था और दिसंबर से नहीं खेले हैं। भुवनेश्वर ने तीन ओवरों में 14 रन रन दिए। जबकि धवन ने 14 रन का योगदान दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।