फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल 

Thu, 08 Jun 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 08 Jun 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Hard to find a player like Hardik Pandya says Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : SELF
टीम इंडिया के सितारे आजकल बुलंदियों पर हैं। इसका कारण है युवा खिलाड़ियों की नई खेप जो पुराने दिग्गजों की जगह टीम में आकर सफलता की नई गाथा लिख रहे है। ऐसे में दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ-साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इन युवा खिलाड़ियों के मुरीद हो गए हैं। 

विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल 

Hard to find a player like Hardik Pandya says Virat Kohli
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
इन्हीं युवा खिलाड़ियों में से एक हैं युवा सेंसेशन हार्दिक पांड्या। पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के क्या जड़े। हर किसी की जुबान पर उनका नाम आ गया है। कप्तान विराट कोहली भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल 

Hard to find a player like Hardik Pandya says Virat Kohli
भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला कानपुर
हालांकि हार्दिक पांड्या के मैदान और मैदान के बाहर भड़कीले रवैये को लेकर बहुत सी बातें चल रही हैं। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट का मानना है कि हार्दिक भारतीय टीम के लिए एक बड़ी धरोहर हैं। कोहली ने कहा पांड्या का आकलन उन चीजों के आधार पर नहीं करना चाहिए जो बेमतलब की हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल 

Hard to find a player like Hardik Pandya says Virat Kohli
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए विराट ने कहा, पांड्या भारतीय क्रिकेट की एक बड़ी धरोहर हैं।  एक ऐसा खिलाड़ी मिल पाना बेहद मुश्किल है जो नियमित रूप से 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है इसके अलावा वह अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सके। हमने ऐसा बांग्लादेश के खिलाफ होते देखा। उस मैच में पांड्या ने 54 गेंद में 80 रन बनाए। यदि आप उनसे कहें कि अगले 17 ओवर बल्लेबाजी करनी है तो वो ऐसा भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल 

Hard to find a player like Hardik Pandya says Virat Kohli
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty
उनके रहन-सहन का तरीका कैरेबियाई खिलाड़ियों जैसा है इस पर लोगों को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए कि वह मैदान के बाहर कैसे रहते हैं। यह उनका अपना जीवन है और वह जैसे रहना चाहें रहें। इसी के साथ वह अपने लिए रास्ते बनाते जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed