श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बदलाव के रूप में शमी और रोहित को आराम दिया गया है वहीं शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बुमराह और धवन को जगह दी गई है। वहीं गेंदबाज दीपक चाहर चोट की वजह से चार महीनों के लिए बाहर हो गए हैं।
हरभजन ने टीम चयन पर उठाए सवाल, इस खिलाड़ी को लेकर पूछा-उसने क्या गलत किया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से टीम में धोनी को जगह नहीं मिली है, वहीं कुछ खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद उन्हें मिले मौके पर सवाल उठने लगे हैं। अब टीम चयन को लेकर स्पिनर हरभजन सिंह ने भी चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है।
हरभजन ने सूर्यकुमार यादव को मौका नहीं देने पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्विटर पर सूर्यकुमार को टैग करते हुए लिखा, 'मैं सोचता रहता हूं कि सूर्यकुमार यादव ने क्या गलत किया है। दूसरे क्रिकेटरों की तरह रन बनाने के अलावा टीम इंडिया, इंडिया ए, इंडिया बी के लिए सिलेक्शन, अलग-अलग क्रिकेटरों के लिए अलग नियम क्यों?'
I keep wondering what’s wrong @surya_14kumar hv done ? Apart from scoring runs like others who keep getting picked for Team india india/A india /B why different rules for different players ???
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 24, 2019
बता दें कि 29 वर्षीय सूर्यकुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टूर मैचों और 3 वनडे मैचों के लिए इंडिया 'ए' टीम का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी गई है।
सूर्यकुमार ने 73 प्रथम श्रेणी मैचों में 43.53 की औसत से कुल 4920 रन बनाए हैं, साथ ही 24 विकेट भी लिए हैं। उनके नाम 149 टी-20 मैचों में 3012 रन हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 85 मैचों में अब तक 7 अर्धशतकों की मदद से कुल 1548 रन बनाए हैं।