फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट' दिल जीत बैठे थे रायुडू, फिर भी चार साल में नहीं सुलझी नंबर-4 की गुत्थी

Fri, 15 Mar 2019 07:47 AM IST
अंशुल तलमले हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Mar 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
From Rishabh Pant to Ambati Rayudu who will be India No.4, its very difficult for virat kohli
अंबाती और विराट

कप्तान विराट कोहली भले ही कहें कि विश्व कप को लेकर भारतीय टीम की संरचना पर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण नंबर चार बल्लेबाजी क्रम टीम मैनेजमेंट के लिए जबरदस्त उलझन बन गया है। विश्व कप टीम के चयन में महज एक माह का समय बचा है पर इस क्रम पर बल्लेबाजी को लेकर अब तक माथापच्ची जारी है। 

Trending Videos
From Rishabh Pant to Ambati Rayudu who will be India No.4, its very difficult for virat kohli
विराट कोहली - फोटो : twitter

सच्चाई यह है कि आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में हुए 2015 के विश्व कप के बाद से ही इस क्रम पर कोई बल्लेबाज पक्का नहीं हुआ है। पिछले विश्व कप से लेकर अब तक इस क्रम पर 12 बल्लेबाज खेल चुके हैं लेकिन प्रयोगों का दौर अब तक जारी है। यही नहीं ऑलराउंडरों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है।
 

From Rishabh Pant to Ambati Rayudu who will be India No.4, its very difficult for virat kohli
विराट कोहली

फिरोजशाह कोटला पर आस्ट्रेलिया के हाथों श्रृंखला हारने के बाद कप्तान कोहली ने स्पष्ट किया कि सिर्फ एक स्थान को लेकर दिक्कत है बाकी टीम को लेकर स्थिति साफ है। दरअसल यही नंबर चार का बल्लेबाजी क्रम इंग्लैंड की परिस्थितियों में मुख्य भूमिका निभाने वाला है। खुद सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में हुए 1999 के विश्व कप में अपने को इस क्रम में आजमाया और ब्रिस्टल में कीनिया के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Rishabh Pant to Ambati Rayudu who will be India No.4, its very difficult for virat kohli
ambati rayudu

रायुडू ने जीता था कोहली का विश्वास
अक्तूबर 2018 में खेले गए एशिया कप के बाद अंबाती रायुडूने इस क्रम पर कप्तान विराट कोहली का दिल जीता। वही इस क्रम पर तब से लगातार खेलते आ रहे हैं, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 33 रन बनाने के बाद अचानक उनसे सभी का विश्वास उठ गया। जहां रोहित और शिखर धवन को असफल होने के बावजूद लगातार मैचों में आजमाया गया वहीं रायुडूको अंतिम दो वन डे से बाहर कर उन्हें चयन की दौड़ से बाहर करने के संकेत दिए गए हैं। खुद कोहली मोहाली में नंबर चार पर खेलने आए। दिल्ली में ऋषभ पंत को भेजा गया, लेकिन दोनों ही नहीं चले। कोहली का रिकार्ड भी इस स्थान पर अच्छा नहीं है। वह पिछले कुछ सालों में इस स्थान पर चार बार खेले हैं और उन्होंने 30 रन बनाए हैं। वहीं रायुडूने इस स्थान पर 14 पारियां खेलते हुए 42.18 की औसत से 464 रन बनाए हैं। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है जिन्होंने 12 पारियों में इस स्थान पर 40.72 की औसत से 448 रन बनाए हैं। रोहित अपनी कप्तानी के दौरान धोनी को इस स्थान पर खिलाने की वकालत कर चुके हैं। 

विज्ञापन
From Rishabh Pant to Ambati Rayudu who will be India No.4, its very difficult for virat kohli
रहाणे

सबसे सफल पर योजनाओं से बाहर रहाणे
पिछले चार सालों में इस स्थान पर सबसे सफल अजिंक्य रहाणे रहे हैं, लेकिन वह विश्व कप टीम के चयन की योजनाओं से बाहर हैं। 2017 से बाहर रहाणे इस बात पर हैरानी भी जता चुके हैं कि उन्हें विश्व कप के लिए वन डे टीम की योजनाओं से बाहर रखा गया।

रहाणे का इंग्लैंड में रिकार्ड भी काफी अच्छा है। 2015 विश्क कप के बाद रहाणे ने नंबर चार पर 10 मैचों में 46.66 की औसत से 466 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 92.71 का रहा है जो धोनी (76.84) और रायुडू(85.60) दोनों से अच्छा है।

मनीष पांडे भी इस स्थान पर अच्छा नहीं कर पाए हैं जबकि केदार जाधव ने चार पारियों में 18 रन बनाए हैं। दिनेश कार्तिक ने जरूर नौ पारियों में इस स्थान पर 52.80 की औसत से 264 रन बनाए हैं, लेकिन उनके चयन पर भी संदेह है। खास बात यह है कि अब भारत को विश्व कप से पहले कोई वन डे नहीं खेलना है।

विराट साफ कर चुके हैं कि आईपीएल के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, लेकिन बोर्ड और चयनकर्ताओं को बात समझ में आ गई है कि इस स्थान की उलझन दूर करनी है तो आईपीएल के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed