फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप 2019 के ये 5 हैरतअंगेज कैच जिन्होंने मचा दिया है तहलका, छिड़ी सर्वश्रेष्ठ की बहस

Sat, 08 Jun 2019 04:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 08 Jun 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
from cottrell to ben stokes five best catches taken in cricket world cup 2019
कॉट्रेल - फोटो : अमर उजाला

12वां क्रिकेट विश्व कप धीरे-धीरे अपने रोमांच की ओर बढ़ता जा रहा है। गेंद और बल्ले से धूम मचाने के साथ ही खिलाड़ी अपने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण से भी क्रिकेट प्रेमियों का दिल लूट रहे हैं। 



अब तक कुल दस मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें से पांच कैचों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 

वेस्टइंडीज के कॉट्रेल का स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स द्वारा लपके गए दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेहलुकवायो के कैच में सर्वश्रेष्ठ कैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और दिग्गजों में बहस छिड़ गई है। माइकल वान ने कॉट्रेल के कैच को विश्व कप का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कैच करार दिया है। 

ऐसे में सर्वश्रेष्ठ के बहस के बीच आईए जानते हैं उन 5 जबरदस्त कैच के बारे में जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा है।
 

from cottrell to ben stokes five best catches taken in cricket world cup 2019
कॉट्रेल - फोटो : social media

विंडीज के शेल्डन कॉट्रेल ने बृहस्पतिवार को भागते हुए बाएं हाथ से स्टीव स्मिथ का कैच तो पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने गेंद को फिर  बाउंड्री के अंदर की ओर उछाला और दोबारा से कैच पकड़ कर सभी को हैरान कर दिया। 

from cottrell to ben stokes five best catches taken in cricket world cup 2019
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने उद्घाटन मुकाबले में ही दक्षिण अफ्रीका के फेहलुकवायो का पीछे भागते हुए हवा में उछलकर एक हाथ से कैच लपका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
from cottrell to ben stokes five best catches taken in cricket world cup 2019
वोक्स - फोटो : social media

इंग्लैंड के ही क्रिस वोक्स ने तीन जून को हुए मुकाबले में पाकिस्तान के इमाम उल हक का हैरतअंगेज कैच पकड़ा। वोक्स ने बाउंड्री के पास डाईव लगाते हुए इमाम का कैच पकड़ उन्हें पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
from cottrell to ben stokes five best catches taken in cricket world cup 2019
डी कॉक - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने पांच जून को भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक हाथ से कैच पकड़ उनकी पारी का अंत किया। विराट कोहली ने फेहलुकवायो की गेंद पर विकेट के पीछे ऊपर से शॉट खेलना चाहा लेकिन डिकॉक ने हवा में उछलते हुए कैच लपक लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed