फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व के वो चार क्रिकेट मैदान, जिन्होंने की है सबसे अधिक टेस्ट मैच की मेजबानी

Tue, 18 Feb 2020 08:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 18 Feb 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Four cricket grounds in the world which host the most Test matches in History
क्रिकेट के मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1844 में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया। हालांकि 1877 में इसे टेस्ट क्रिकेट का नाम मिला और फिर यहीं से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर। क्रिकेट इंग्लैंड में जन्मा, पला, बढ़ा और विकसित होकर दुनिया भर के देशों में पहुंचा। टेस्ट क्रिकेट इस खेल का वो प्रारूप है, जिसमें खिलाड़ियों की असली परीक्षा होती है। पांच दिनों तक खेले जाने वाले इस मुकाबले में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। मैदान पर खिलाड़ी इस मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। हरी घास से भरा मैदान सफेद जर्सी में उतरे खिलाड़ियों से खिल उठता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन से स्टेडियम में अब तक सबसे अधिक टेस्ट मुकाबले खेल गए हैं। आइए जानते हैं उन चार क्रिकेट के मैदान के बारे में जिन्होंने सबसे अधिक टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी की है।

loader
Four cricket grounds in the world which host the most Test matches in History
लॉर्ड्स - फोटो : icc

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्डस के मैदान ने अभी तक सबसे अधिक टेस्ट मुकाबलों की मेजबानी की है। 136 साल के इतिहास में लॉर्ड्स के मैदान में अब तक 139 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। 1884 में 21-23 जुलाई के दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां पहला टेस्ट मैच मैच खेला गया था। लॉर्ड्स में आखिरी टेस्ट 2019 के एशेज श्रृंखला के दौरान 14 से 18 अगस्त के बीच खेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four cricket grounds in the world which host the most Test matches in History
mcg

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट के इतिहास का पहला टेस्ट खेला गया था। विश्व के सबसे बेहतरीन स्टेडियमों में से एक मेलबर्न के मैदान पर अभी तक 112 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। कभी यह एक लाख 25 हजार की दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम था। इस ग्राउंड में अंतिम टेस्ट मुकाबला पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया।

Four cricket grounds in the world which host the most Test matches in History
सिडनी क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

ऑस्ट्रेलिया का एक और खूबसूरत क्रिकेट का मैदान टेस्ट क्रिकेट आयोजित करने के मामले में तीसरे नंबर पर है। इस स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता तकरीबन 40 हजार की है। 1882 में 17 से 21 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यहां पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया था। यह वही क्रिकेट ग्राउंड है जहां क्रिकेट के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन ने प्रथम श्रेणी में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 1929-30 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 452 रन नाबाद बनाया था।



 
विज्ञापन
Four cricket grounds in the world which host the most Test matches in History
ओवल - फोटो : सोशल मीडिया

ओवल क्रिकेट ग्राउंड 

इस मामले में चौथे नंबर पर इंग्लैंड का ओवल क्रिकेट ग्राउंड है। यह मैदान अभी तक कुल 102 टेस्ट मैच की मेजबानी कर चुका है। 1880 के सितंबर के महीने में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन हुआ था। 1880 से 2019 तक की अवधि के दौरान इस स्टेडियम में 102 से अधिक टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। आखिरी बार यहां 2019 की एशेज श्रृंखला के दौरान 12 से 15 सितंबर के बीच टेस्ट मैच खेला गया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed