विराट कोहली की तकनीक पर जेम्स एंडरसन द्वारा उठाए गए सवाल पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने विराट कोहली का समर्थन किया है और जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी पर ही सवाल उठा दिए हैं कि जेम्स भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों पर अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं।
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने जेम्स एंडरसन के विराट की तकनीक को लेकर उठाए सवाल उठाते हुए कहा कि यह मेरे लिए आश्चर्य की बात है कि एंडरसन कोहली की तकनीक पर सवाल उठा रहे हैं, जिन्हें मैनें भारतीय उप-महाद्वीप की पिचों पर विकेट लेते नहीं देखा।
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इंजमाम ने आगे कहा कि एंडरसन यह कहना चाहते हैं कि यदि आप इंग्लैंड की पिचों पर रन बना पाते हैं तो आपको एक अच्छा बैट्समैन होने का प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) मिल जाएगा। इसका मतलब यह है कि जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों पर स्पिन गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाते हैं वो अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं। यह वो टीमें कमजोर हैं।
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
इंजमाम ने आगे कहा कि मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि आप कहां रन बना पाते हैं और कहां नहीं। टेस्ट मैचों में रन रन होते हैं और एक-एक रन का महत्व होता है। उन्होंने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि विराट वर्तमान पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज है। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी खिलाड़ी की आकलन इस आधार पर करते हैं कि उसके द्वारा बनाए गए रन टीम को जीत दिलाने में कितने मददगार साबित होते हैं। यदि एक खिलाड़ी 80 रन बनाकर टीम को जिता सकता है तो वह 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी से ज्यादा महत्वपूर्ण जिसके रन टीम को जीत न दिला सकें।
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार
5 of 5
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
इंजमाम ने कहा कि विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वो जब-जब रन बनाते हैं अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि एशियाई टीमें यदि बाहर अच्छा नहीं करती हैं तो हम उनपर सवाल उठाने लगते हैं लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों का समर्थन और बचाव करते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इसी साल ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में 3-0 और इंग्लैंड को यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।