पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को टी-20 स्पॉट फिक्सिंग मामले में साथी क्रिकेटरों को रिश्वत देने की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया। नासिर ने अपना दोष मान भी लिया है। 33 साल के पाकिस्तानी क्रिकेटर पर इंग्लैंड की एक कोर्ट में ट्रायल चल रहा है, लेकिन सोमवार को उन्होंने अपनी याचिका बदल दी। इस मामले के बाकी आरोपियों यूसुफ अनवर और मोहम्मद एजाज ने ट्रायल शुरू होने से पहले ही जमशेद द्वारा घूस देने की बात मान ली थी।
स्पॉट फिक्सिंग में दोषी साबित हुआ यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, दो खिलाड़ियों को दिया था घूस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन