फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ही के दिन हुआ था वन-डे क्रिकेट का जन्म, 48 साल पहले इन दो टीमों के बीच पहली बार हुई थी जंग

Sat, 05 Jan 2019 12:01 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
first ODI cricket match played on 5 january 1971 between england australia
vankhede stadium

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में बेशक टेस्ट मैच खेला जा रहा हो, लेकिन 5 जनवरी का दिन वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट के बर्थडे के रूप में मनाया जाता है। 5 जनवरी का दिन क्रिकेट लिहाज से काफी खास है क्योंकि इसी दिन इतिहास का पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे खेला गया था।

first ODI cricket match played on 5 january 1971 between england australia
first odi match

क्रिकेट इतिहास का पहला वन-डे इंटरनेशनल मुकाबला 5 जनवरी 1971 के दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इंग्लैंड के मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब में हुआ वो मुकाबला 40-40 ओवर का था।

first ODI cricket match played on 5 january 1971 between england australia
first odi match

पहले वन-डे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बिल लॉरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जॉफरी बॉयकॉट ने वन-डे इतिहास की पहली गेंद खेली और क्रिकेट में सबसे पहले आउट होने वाले बल्लेबाज भी वही बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
first ODI cricket match played on 5 january 1971 between england australia
first odi match

इस मुकाबले में 39.4 ओवर में इंग्लैंड की पूरी टीम 190 रन पर आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में 34.6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए और मैच जीत लिया था।

विज्ञापन
first ODI cricket match played on 5 january 1971 between england australia
first odi match

एक और खास बात यह है कि इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने 82 रन बनाए और वन-डे इतिहास में पहला मैन ऑफ द मैच खिताब जीता। ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए इस मुकाबले में टॉम ब्रूक्स और लू रोवेन पहली बार वन-डे अंपायर बने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed