{"_id":"5b661b624f1c1b9c3e8b51a8","slug":"engvind-3-reason-why-team-india-lost-first-test-match-at-edgbaston-test-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENDvIND: अभ्यास मैच खेलने की बजाय मना रहे थे छुट्टियां, तभी तो डूबी टीम इंडिया की लुटिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENDvIND: अभ्यास मैच खेलने की बजाय मना रहे थे छुट्टियां, तभी तो डूबी टीम इंडिया की लुटिया
Sun, 05 Aug 2018 06:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान विराट का पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक टीम के काम न आ सका। मैच के चौथे दिन ही इंग्लैंड ने सीरीज का पहला टेस्ट जीत अपना 1000वें मुकाबले को यादगार बना दिया।
इंग्लैंड अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। काफी नजदीकी रहे इस मुकाबले में एक समय भारत जीत के मुहाने पर खड़ा था। मगर आखिर लम्हों में इंग्लैंड ने बाजी मारी। आइए नजर डालते हैं टीम इंडिया की लापरवाहियों पर जिनसे उन्हें बचना चाहिए था।
2 of 4
1.अकेले भिड़ते नजर आए कोहली
दरअसल यह मुकाबला इंग्लैंड के गेंदबाजों और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच ही नजर आया। बेशक भारतीय गेंदबाजों ने दोनों पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यह दुनिया की नंबर एक टीम बल्लेबाज थे जिन्होंने इंग्लैंड की पिच पर असल इम्तिहान में विफल साबित हुए।
3 of 4
2. पुछल्ले बल्लेबाजों से सीखे शीर्ष क्रम
भारतीय टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल रहा। हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने साहस दिखाया। पहली पारी में विराट ने उमेश यादव के साथ 57 रन की अहम साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
3. अभ्यास में कटौती का खामियाजा
भारतीय टीम ने एसेक्स के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेला था उसमें भी गर्मी से परेशान होकर एक दिन कम करा तीन दिन का कर दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ जब ज्यादा अभ्यास की जरूरत थी तब टीम कुछ ज्यादा ही राहत के मूड में नजर आई जबकि वनडे सीरीज मे हार से सबक न लेते हुए प्रेक्टिस के बजाय टीम का 5 दिन की छुट्टियां मनाना समझ से परे है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।