इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार (19 जुलाई) को अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। डरहम में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने उसे तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 62 रन से हरा दिया।
2 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स का यह घरेलू मैदान है। वह अपने दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने गेंदबाजी की, लेकिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए। स्टोक्स ने पांच ओवर में 44 रन दे दिए। मैदान से बाहर निकलते समय स्टोक्स की आंखों में आंसू थे।
3 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने मैच से एक दिन पहले सोमवार (18 जुलाई) को संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे उनका इस फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला होगा। स्टोक्स टेस्ट और टी-20 खेलते रहेंगे। इस साल वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में भी शामिल किए जा सकते हैं।
4 of 7
रसी वान डर डुसेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 333 रन बनाए। उसके लिए रसी वान डर डुसेन ने शानदार शतक लगाया। डुसेन ने 117 गेंदों पर 133 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए।
5 of 7
एडेन मार्कराम
- फोटो : सोशल मीडिया
एडेन मार्कराम ने 61 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। उन्होंने नौ चौके जड़े। यानेमन मलान ने 77 गेंदों पर 57 रन बनाए। अपनी पारी में मलान ने पांच चौके लगाए। डेविड मिलर ने आखिरी ओवरों में 14 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 19 और हेनरिच क्लासेन ने 12 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। सैम करन, मोईन अली और ब्रेडन कार्स को एक-एक सफलता मिली।