{"_id":"580ceba64f1c1bcf75bc1b4f","slug":"dhoni-created-many-records-in-mohali-one-day-against-new-zealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी ने किया वो कमाल, जो कोई विकेटकीपर नहीं कर सका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने किया वो कमाल, जो कोई विकेटकीपर नहीं कर सका
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
धोनी
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मोहाली में न्यूजीलैंड एक साथ कई कीर्तिमान अपने नाम किए। धोनी ने मोहाली में खेली 80 रन की पारी के दौरान वनडे करियर के 9000 रन पूरे किए। वह वनडे में 9 हजार या इससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
धोनी ने मोहाली में बनाए एक साथ कई कीर्तिमान...
धोनी
- फोटो : PTI
मोहाली वनडे से पहले धोनी ने 280 वनडे मैचों में 8,978 रन थे। उन्हें करियर में 9 हजार रन पूरे करने के लिए मजह 22 रनों की जरूरत थी। धोनी ने 80 रन की पारी के दौरान 22 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। धोनी अब तक करियर में 51.30 के औसत से वनडे में 9 शतक और 61 अर्द्धशतक बनाए हैं।
धोनी ने मोहाली में बनाए एक साथ कई कीर्तिमान...
Sachin Tendulkar
धोनी से पहले भारत के लिए चार बल्लेबाज वनडे में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इस सूची में पहले नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के 463 मैच में 18426 रन हैं। दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं। गांगुली के 308 मैच में 11221 रन हैं। सूची में तीसरा नंबर राहुल द्रविड़ का है। राहुल द्रविड़ के 340 वनडे में 10768 रन हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर मोहम्मद अज़हरुद्दीन हैं। अजहरुद्दीन ने 334 मैच में 9378 रन बनाए हैं। मौजूदा टीम में धोनी के नाम ही सबसे ज्यादा रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी ने मोहाली में बनाए एक साथ कई कीर्तिमान...
धोनी
- फोटो : PTI
धोनी ने मोहाली में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर किया। धोनी ने भारत की तरफ़ से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज किया। मोहाली में तीसरा छक्का जड़ते ही धोनी के खाते में 196 छक्के हो गए। जबकि सचिन के नाम 195 छक्के हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं उनके नाम 190 छक्के दर्ज हैं।
विज्ञापन
धोनी ने मोहाली में बनाए एक साथ कई कीर्तिमान...
शाहिद अफरीदी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। अफरीदी ने 398 वनडे में 351 छक्के लगाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270), तीसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल (238), चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (200) हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की इस सूची में धोनी पांचवे स्थान पर हैं।