फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह चोट के कारण वन-डे सीरीज से बाहर, इस युवा गेंदबाज पर टीम ने दिखाया भरोसा

Sun, 01 Jul 2018 02:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Deepak chahar replaced Jaspreet Bumrah  in Team India
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर टीम इंडिया के साथ गए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम में नए गेंदबाज शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले बॉलर दीपक चहर को मौका दिया है।

Trending Videos
Deepak chahar replaced Jaspreet Bumrah  in Team India
deepak chahar

बता दें कि दीपक फिलहाल इंग्लैंड में ही टीम इंडिया ए का हिस्सा बने हुए हैं। इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ होने वाली सीरीज समाप्त होने के बाद वह टीम इंडिया से जुड़ेंगे। दीपक 12 जुलाई से इंग्लैंड के विरुद्ध शुरू होने वाली वनडे सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Deepak chahar replaced Jaspreet Bumrah  in Team India
बुमराह

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ही बुमराह के चोटिल होने से करारा झटका लगा था। टीम के अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते दौरे से बाहर हो गए और वह वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 के दौरान बुमराह की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था। अब वह स्वदेश वापस लौटेंगे। हालांकि उनके बर्मिंघम में एक अगस्त से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापस टीम में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak chahar replaced Jaspreet Bumrah  in Team India
जसप्रीत बुमराह - फोटो : bcci

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बुमराह की अंगुली में चोट आई है, जिस कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया। भारतीय टीम को दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है और फिर टेस्ट सीरीज। 

विज्ञापन
Deepak chahar replaced Jaspreet Bumrah  in Team India
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : File

गौरतलब है कि इस दौरे पर तेज गेंदबाजी बुमराह के अलावा स्पिन गेंदबाज सुंदर भी चोटिल हो गए हैं। ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर भी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले उनके टखने में चोट लग गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed