फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs PBKS: पंजाब को हराकर शीर्ष स्थान हासिल करने उतरेगी धोनी सेना, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Thu, 07 Oct 2021 08:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
CSK vs PBKS ipl 2021, CHENNAI SUPER KINGS vs PUNJAB KINGS Head to Head, match preview and probable playing 11
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल 2021 का 53वां मुकाबला मुकाबला तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। धोनी की अगुवाई वाली सीएसके प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं, पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर होने की कगार पर है। दरअसल, धोनी की टीम को पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर सीएसके पंजाब के खिलाफ जीत जाती है तो अंकतालिका में फिर से नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI..?

CSK vs PBKS ipl 2021, CHENNAI SUPER KINGS vs PUNJAB KINGS Head to Head, match preview and probable playing 11
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : social media

अंकतालिका में कौन कहां?
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स 10 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। पंजाब की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम है। 

CSK vs PBKS ipl 2021, CHENNAI SUPER KINGS vs PUNJAB KINGS Head to Head, match preview and probable playing 11
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : social media

CSK का पलरा भारी
वहीं, अगर आंकड़ों की बात करें तो, चेन्नई का पलरा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 16 मुकाबले चेन्नई ने जीते हैं जबकि पंजाब को 9 मैचों में जीत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs PBKS ipl 2021, CHENNAI SUPER KINGS vs PUNJAB KINGS Head to Head, match preview and probable playing 11
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस लय में नजर आ रहे हैं। वहीं, मिडिल ऑर्डर में अंबाती रायुडू ने भी अच्छा खेल दिखाया है जबकि सुरेश रैना का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। हो सकता है कि चेन्नई इस मैच में अपनी टीम में एक-दो बदलाव कर सकती है। वहीं, गेंदबाजी में दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो अच्छे गेंदबाज हैं। बावजूद पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ पंजाब की तरफ से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई से टीम को उम्मीदें होंगी। 

विज्ञापन
CSK vs PBKS ipl 2021, CHENNAI SUPER KINGS vs PUNJAB KINGS Head to Head, match preview and probable playing 11
CSK vs PBKS - फोटो : social media

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

  • चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना/रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड
  • पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, सरफराज खान, मोइसेस हेनरिक्स, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed