{"_id":"5f38d1eb609d957759505a56","slug":"csk-share-ms-dhoni-and-suresh-raina-video-after-their-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संन्यास के एलान के बाद धोनी और रैना का पहला वीडियो आया सामने, गले लगते दिखे दोनों खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास के एलान के बाद धोनी और रैना का पहला वीडियो आया सामने, गले लगते दिखे दोनों खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने 15 अगस्त की शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। फिलहाल दोनों ही खिलाड़ी चेन्नई में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में जल्द ही मैदान पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल के लिए यूएई रवाना होने से पहले सीएसके का कैंप चेन्नई में लगा है।
2 of 4
धोनी-सीएसके
- फोटो : PTI
धोनी ने शनिवार को प्रैक्टिस के बाद इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास एलान कर दिया। रविवार की सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और साथ में दूसरे खिलाड़ी भी मौजूद हैं। वीडियो में धोनी ट्रेनिंग से लौटते हुए नजर आ रहे हैं। फिर धोनी और रैना ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए दोनों ही खिलाड़ी बेहद ही अहम हैं। शुरुआत से लेकर अब तक वो इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि जब फ्रेंचाइजी को बैन किया गया था, तब ये दोनों खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेले थे। मगर जैसे ही 2018 में सीएसके की वापसी हुई, धोनी ने फिर से उसे चैंपियन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
csk
19 सितंबर से यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सत्र के लिए सीएसके खिलाड़ी तैयारी में जुटे हैं। टीम अगले सप्ताह यूएई के लिए रवाना होगी। कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ी टीम से जुड़ेंगे। यूएई में खिलाड़ियों को छह दिन क्वारंटीन में भी रहना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।