फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो कप्तान धोनी IPL 2020 में इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी, कोच ने बताया प्लान

Sat, 15 Aug 2020 02:30 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 15 Aug 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
CSK batting coach Michael Hussey reveals MS Dhoni batting position for IPL 2020
धोनी-हसी-रैनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। खिताब पर एक बार फिर से कब्जा जमाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार को टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत अन्य खिलाड़ी चेन्नई पहुंच गए, वहां सभी अभ्यास कैंप में भाग लेंगे। इस बीच सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम के प्लान के बारे में बताया है। यह भी पढ़ेंः IPL 2020: चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी की पहली झलक, इंटरनेट पर धूम मचा रही PHOTO

CSK batting coach Michael Hussey reveals MS Dhoni batting position for IPL 2020
माइक हसी

हसी ने कहा कि टीम का संयोजन बनाना उतना आसान नहीं होता जितना लोगों को लगता है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नंबर चार बल्लेबाजी क्रम धोनी के लिए आदर्श है, लेकिन मध्यक्रम में हर किसी को स्थिति के मुताबिक अपने खेल को बदलने की जरूरत होती है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर पक्का नहीं हूं कि टीम का क्रम क्या रहेगा। इस वक्त हमारा टीम की तैयारी पर ध्यान है। 

CSK batting coach Michael Hussey reveals MS Dhoni batting position for IPL 2020
चेन्नई

सीएसके की टीम में सुरेश रैना, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन, इमरान ताहिर, पीयूष चावला जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। इस पर हसी ने कहा कि बस मैदान पर जाकर कड़ी मेहनत करना चाहते हैं। हम काफी भाग्यशाली हैं कि हमारे टीम के खिलाड़ियों के पास इतना अनुभव है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में पता है और वो जानते हैं कि टूर्नामेंट के लिए कैसे तैयारी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK batting coach Michael Hussey reveals MS Dhoni batting position for IPL 2020
csk

धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 13वें सत्र में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह यूएई रवाना होगी। हसी ने टीम की बल्लेबाजी को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि बल्लेबाजी हमारा मजबूत पक्ष है, लेकिन मुझे लगता है एक संतुलित टीम जिसमें सभी तरह से खिलाड़ी खेल रहे हों वो बेहतरीन होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed