एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में करारी हार के बाद अब टीम इंडिया मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट की तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने बृहस्पतिवार को कुश्ती के मुकाबले की तरह की ड्रिल में हिस्सा लिया। इसमें दो खिलाड़ी एक-दूसरे को पछाड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग तरह से अभ्यास किया। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कई बदलाव के साथ उतर सकती है।
मेलबर्न टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने की कुश्ती जैसी ड्रिल, जडेजा, राहुल और पंत ने किया अभ्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जडेजा का फिटनेस टेस्ट
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ट्रेनिंग सेशन के लिए सबसे पहले नेट पर पहुंचे और उन्होंने फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया। जडेजा इस दौरान बल्ला हाथ में लेकर विकेटों के बीच दौड़े। जडेजा पहले टी-20 मुकाबले के दौरान सिर में गेंद लगने और पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण अंतिम दो टी-20 मैचों और पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।
नटराजन ने रहाणे और पुजारा को छकाया
दूसरी तरफ तेज गेंदबाज टी नटराजन ने नेट पर गेंदबाजी करते हुए प्रभावित किया। वह कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को लगातार छकाने में सफल रहे। टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नटराजन टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वो नेट्स पर बल्लेबाजों को अभ्यास करा रहे हैं।
राहुल-पंत ने भी खोले हाथ :
दूसरे टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह बनाने के प्रबल दावेदार लोकेश राहुल ने नेट पर लंबा समय बिताया जबकि ऋषभ पंत ने भी हाथ खोले। वॉर्मअप के बाद जब खिलाड़ी नेट अभ्यास में व्यस्त थे तब मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ के थिंक टैंक को अभ्यास के नोट्स की अदला-बदली करते हुए देखा गया। उन्होंने रहाणे के साथ लंबी चर्चा की जो विराट कोहली की गैरमौजूदगी में बाकी बचे तीन मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे। शास्त्री को राहुल के नेट सत्र के बाद उनसे बात करते देखा गया। खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ ने भी नेट पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास किया।