बंगलुरू पुलिस ने क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी और एक क्रिकेटर को फिक्सिंग का प्रस्ताव देने के मामले में एक सेलेब्रिटी ड्रमर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्रमर ने 2019 में कर्नाटक प्रीमियर लीग में एक खिलाड़ी को गैरकानूनी तरीके मैच फिक्सिंग का प्रस्ताव दिया था। वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट के कई टूर्नामेंट से जुड़ा रहा है। इनमें आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी शामिल है।
बंगलुरू सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी भावेश बाफना को गिरफ्तार किया। वह आईपीएल के दौरान आरसीबी की ओर से उसके मैचों में ड्रम बजाकर दर्शकों का मनोरंजन किया करता था। इसके अलावा वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग और कर्नाटक प्रीमियर लीग से भी जुड़ा था।
3 of 4
Karnataka Premier League
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कर्नाटक प्रीमियर लीग में खेल रहे एक खिलाड़ी को सट्टेबाजों के कहने पर एक ओवर में 10 रन देने के लिए कहा था। उसने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट का लालच देकर एक खिलाड़ी से खराब खेलने को भी कहा था। पुलिस ने कहा कि मामले में दिल्ली के सट्टेबाज संयम की तलाश है। उसी के कहने पर बाफना ने खिलाड़ी को प्रस्ताव दिया था।
4 of 4
Ali Asfak Thara
- फोटो : सोशल मीडिया
सट्टेबाजी के आरोप में केपीएल की टीम बेलागावी पैंथर्स के मालिक अश्फाक अली थारा को को भी गिरफ्तार किया गया था। कर्नाटक प्रीमियर लीग 2019 का आयोजन अगस्त में हुआ था। इसमें मनीष पांडे, करुण नायर, के गौतम, श्रेयस गोपाल जैसे कई बड़े खिलाड़ी खेले थे। केपीएल में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस ने कई क्रिकेटर्स सहित कोचिंग स्टाफ से पूछताछ की हैं लेकिन अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।