आईपीएल के सीजन -11 में अब तक कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से हुई थी। आईपीएल के इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया तो कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने फैंस और फ्रैंचाइजी की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। आइये जानते हैं वो 9 खिलाड़ी जो इस सीजन में रहे सबसे फ्लॉपः-
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए स्टोक्स का प्रदर्शन उम्मीदों के परे रहा है। उन्होंने कुल 8 मैच में 18.50 की औसत से 148 रन बनाए और 1 विकेट हासिल किया। आईपीएल के पिछले सीजन में वह पुणे सुपरजायंट का हिस्सा थे। पिछले साल उन्होंने 12 मैचों में 316 रन 12 विकेट चटकाए थे।
क्रिस मॉरिस
3 of 10
chriss morris
- फोटो : pti
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अब तक कुल 4 मैच में 46 की औसत से 46 रन और 10 की इकॉनमी रेट के साथ 3 विकेट हासिल किए हैं। मॉरिस को अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका भी नहीं मिला और वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
युवराज सिंह
किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार युवराज सिंह से पंजाब को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अभी तक प्रभावित नहीं किया है। उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले गए 6 मैचों कुल 50 रन बनाए हैं।
मनीष पांडे
टीम इंडिया के मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए आईपीएल के इस सीजन में अब तक कुल 8 मैचों में 26 की औसत से 158 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। हैदराबाद ने उन पर इस सीजन में सबसे ज्यादा का दांव खेला था।