वह दिन अब चल गए, जब क्रिकेट के हर डिपार्टमेंट को मजबूत बनाने के लिए स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाता था। टी-20 क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ियों की मांग रहती है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में माहिर हों।
वहीं, आईपीएल में बल्लेबाज या गेंदबाज से ज्यादा फैन फॉलोइंग एक ऑलराउंडर की होती है। यह खिलाड़ी मैदान पर न सिर्फ अपने बल्ले से आग उगलते हैं बल्कि बॉलिंग और फील्डिंग विभाग को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं आईपीएल नीलामी 2018 के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बारे में:
किरोन पोलार्ड
अपनी तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मशहूर किरोन पोलार्ड आईपीएल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी माने जाते हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में खेले कुल 123 मैचों में 28.92 की औसत से 2343 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अब तक 127 छक्के लगाए हैं।
बेन स्टोक्स
इंग्लिश टीम के धाकड़ ऑलराउंडर
बेन स्टोक्टस को आईपीएल के पिछले सीजन में 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। स्टोक्स की तेज गेंदबाजी और बड़े छक्के लगाने की क्षमता इन्हें एक बड़ा ऑलराउंडर बनाती है।
क्रिस मॉरिस
दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज
दिल्ली डेयरडेविल्स में एक ऑलराउंडर की हैसियत से खेलता है। पिछले सीजन में इनकी बल्लेबाजी का बेजोड़ नमूना हमने गुजरात लायंस के खिलाफ देखा था। मॉरिस ने उस मैच में महज 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके जड़े थे।
हार्दिक पंड्या
पिछले 12 महीनों में
हार्दिक टीम इंडिया के सबसे जबर्दस्त ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं। हार्दिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत कम समय में बड़ी पहचान बनाई है। इनके हैरंतगेज प्रदर्शन पर विश्वास दिखाते हुए मुंबई इंडियंस इन्हें बल्लेबाजी करने उपर भी भेजती है, जहां हार्दिक गेंद और समय खराब किए बगैर ही रनों की गति को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा अपनी तेज गेंदबाजी से वह बड़े-बड़े धुरंधरों को चकमा देने में कामयाब होते हैं।