एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस टूर्नामेंट के अधिकतर मैच रोमांचक हुए थे और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फाइनल में भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतेगी और मैच रोमांचक होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में यह मुकाबला अपने नाम किया और छठी बार एशिया कप चैंपियन बनी।
2 of 3
सौरव गांगुली और रमीज राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा भी यह मैच देखने पहुंचे थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन भी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सौरव गांगुली के साथ बातचीत भी की।
3 of 3
सौरव गांगुली और दसून शनाका
- फोटो : सोशल मीडिया
तीनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्षों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, इस दौरान रमीज राजा अकेले बैठे रहे। ऐसे में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मजाक भी बन रहा है। मैच के बाद सौरव गांगुली ने श्रीलंका की टीम को मैच जीतने पर चेक भी दिया।
छठी बार एशिया कप चैंपियन बना श्रीलंका
श्रीलंका की टीम ने छठी बार एशिया कप अपने नाम किया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 170 रन का स्कोर बनाया। खराब शुरुआत के बाद भानुका राजपक्षे और वनिंदू हसरंगा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर श्रीलंका की टीम को संभाला। राजपक्षे 71 और हसरंगा 36 रन बनाकर आउट हुए। राजपक्षे ने चमिका करुणारत्ने के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की। चमिका ने 14 रन बनाए। इससे पहले धनंजया ने 28 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए हरीस रऊफ ने तीन विकेट लिए।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 22 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम पांच रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर फखर जमान भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। तीसरे विकेट के लिए इफ्तिखार ने रिजवान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में वापस लाने की कोशिश की पर 14वें ओवर में उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम बिखर गई। बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 55 और इफ्तिखार ने 32 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने चार और वनिंदू हसरंगा ने तीन विकेट लिए। चमिका करुणारत्ने को दो और तीक्ष्णा को एक विकेट मिला। अंत में श्रीलंकाई टीम 23 रन से जीत गई।