फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: फिक्सिंग से लेकर विश्व कप में 'बलिदान' तक, धोनी के करियर के 5 बड़े विवाद

Sun, 07 Jul 2019 10:04 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 07 Jul 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
B'Day Special: MS Dhoni five big Controversy
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी, यह नाम जब आपके दिमाग में आता है, तो क्रिकेट कप्तान और छक्के के अलावा जो तस्वीर घूमती है, वह है उनका शांत स्वभाव। मैदान पर भी और मैदान के बाहर भी। मैदान पर तो वह इतने शांत रहते हैं कि मानों अपने हेलमेट के नीचे बर्फ का टुकड़ा दबा कर आए हो। धोनी को लेकर बेहद कम ही विवाद होते हैं, हालांकि खेल के लिए उनकी आलोचना होती रहती है पर ऐसे कम ही विवाद हैं जिसको लेकर धोनी चर्चा में रहे हैं। ऐसे ही पांच बड़े विवाद आइए बताते हैं आपको जिसे धोनी ने जन्म दिया, लेकिन नतीजा क्या निकला आप खुद ही पढ़ लीजिए। 






 
B'Day Special: MS Dhoni five big Controversy
एमएस धोनी - फोटो : ipl

2013 के आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी पर यह आरोप लगा कि धोनी "मैच फिक्सिंग" में शामिल थे। इसके बाद यह पता चला था कि धोनी की एक कंपनी में 15% हिस्सेदारी है जिसका नाम रिति स्पोर्ट्स है। इसमे सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी शामिल थे। यह कहा गया कि धोनी ने इन दोनों का पक्ष लिया क्योंकि दोनों जितने अधिक मैच खेलते, उतने ज्यादा पैसा इस कंपनी में लगाते। माना गया की धोनी समेत रैना और जडेजा ने बीसीसीआई के मानदंडों का उल्लंघन किया है, लेकिन पूरा मामला गायब हो गया और धोनी टीम के कप्तान बने रहे।


 
B'Day Special: MS Dhoni five big Controversy
एम एस धोनी - फोटो : social Media

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय श्रृंखला खेली जा रही थी। सीरीज के एक मैच में धोनी ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को धक्का मार दिया। दरअसल, भारतीय पारी के दौरान जब धोनी विकेटों के बीच दौड़कर रन ले रहे थे, तब रहमान उनके रास्ते में आ रहे थे। रहमान जानबूझकर लगातार ऐसा कर रहे थे। रोहित ने भी उन्हें चेताया था, लेकिन रहमान नहीं माने। हमेशा शांत रहने वाले धोनी ने रास्ते में आ रहे रहमान को तगड़ी कोहन मारी थी। जिसके बाद  रहमान हिल गए थे और उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day Special: MS Dhoni five big Controversy
एमएस धोनी बलिदान बैज - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 में धोनी ने सेना के बलिदान बैज को अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर लगाकर एक अनोखे विवाद को जन्म दे दिया। धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपने कीपींग ग्लव्स पर पैरामिलिट्री फोर्स का लोगों के लगाया था। जिसको लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आईसीसी और बीसीसीआई आमने सामने आ गईं। बाद में आईसीसी के नियमों के तहत धोनी को इस बैज का मैदान पर इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया। धोनी भी अगले मैच में अपने ग्लव्स से बैज का निशान हटाकर मैदान पर उतरे।

विज्ञापन
B'Day Special: MS Dhoni five big Controversy
एमएस धोनी नो बॉल विवाद

आईपीएल 2019 के एक मुकाबले में धोनी ने अपना आपा इस कदर खो दिया कि, वह ड्रेसिंग रूम से मैदान पर अंपायर से बहस करने पहुंच गए। मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा था। चेन्नई की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, मैच एकदम रोमांचक मोड़ पर था। इसी दौरान फील्ड अंपायर ने एक गेंद को नो बॉल दे दिया, लेकिन लेग अंपायर ने इससे इंकार कर दिया। नो बॉल हाईट की वजह से दी गई थी, इसलिए इसका फैसला लेग अंपायर पर निर्भर करता है। लेग अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया, जिसके बाद धोनी गुस्से में तमतमाते हुए मैदान पर आकर अंपायर से भिड़ गए। अंपायर से इस तरह के बर्ताव करने के लिए धोनी को अपनी मैच फीस का बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed