फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: कौन होगा वन-डे सीरीज में धवन का जोड़ीदार, इन दो खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर

Thu, 26 Nov 2020 12:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Nov 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Mayank agarwal or Shubman Gill who will open with Shikhar Dhawans in ODI
शिखर धवन का जोड़ीदार कौन? - फोटो : सोशल मीडिया

चोटिल रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे में सीमित ओवर्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, जिससे टीम मैनेजमेंट के सामने अब आदर्श संयोजन तलाशना कड़ी चुनौती साबित हो रहा है। विराट कोहली एंड कंपनी इस विषय में सोच विचार करने में लगी है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के जोड़ीदार के रूप में किस बल्लेबाज को आजमाया जाए।

AUSvIND: Mayank agarwal or Shubman Gill who will open with Shikhar Dhawans in ODI
मयंक अग्रवाल -टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से सिडनी में हो रही है। भारतीय टीम प्रबंधन मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल में से किसी एक खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है। दोनों ही बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़कर आ रहे हैं। वैसे ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव मयंक का दांवा मजबूत करता है।

AUSvIND: Mayank agarwal or Shubman Gill who will open with Shikhar Dhawans in ODI
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

शास्त्री ने दिए शुभमन को टिप्स: मयंक न्यूजीलैंड में तीनों मैचों में टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। टीम के पास इस बार शुभमन गिल का भी विकल्प है ऐसे में कोहली और कोच रवि शास्त्री एससीजी (सिडनी क्रिकेट मैदान) की पिच और ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण को देखते हुए फैसला करेंगे। शास्त्री को रविवार को शुभमन के साथ बल्लेबाजी सत्र के बाद काफी देर तक बात करते देखा गया, उन्होंने बाद में पंजाब के इस बल्लेबाज के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘इस महान खेल के बारे में बात करने से शायद ही कोई और अच्छी बात हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Mayank agarwal or Shubman Gill who will open with Shikhar Dhawans in ODI
शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

दोनों बल्लेबाज हैं फॉर्म में: शुभमन और मयंक की मौजूदा फॉर्म लगभग एक जैसी है। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज शुभमन ने 440 रन बनाए थे जबकि पंजाब के मयंक ने 418 रन बनाए। भारतीय टीम इससे पहले न्यूजीलैंड में एकदिवसीय शृंखला में बुरी तरह 3-0 से हार गई थी। वैसे अगले एक साल के क्रिकेट कार्यक्रम को देखे तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और टी-20 विश्व कप के कारण एकदिवसीय श्रृंखला0 का महत्व ज्यादा नहीं है।

विज्ञापन
AUSvIND: Mayank agarwal or Shubman Gill who will open with Shikhar Dhawans in ODI
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आठ खिलाड़ियों का स्थान पक्का: लय में चल रहे धवन, कप्तान कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (सलामी बल्लेबाजी के लिए एक और विकल्प), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं। टीम प्रबंधन अगर शार्दुल ठाकुर को मौका देने का फैसला करेगा तो बुमराह और शमी में से किसी एक गेंदबाज को विश्राम दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed