भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से सिडनी के मैदान पर आखिरी व निर्णायक टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से उनके आवास पर मुलाकात की। आइए जानते हैं इस दौरान क्या हुआ?
VIDEO: ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने दी शाबाशी, बोले- 'तुमने अच्छी स्लेजिंग की'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बॉक्सिंग डे टस्ट को भारत की यादगार जीत और 'स्लेजिंग डे' टेस्ट के रूप में भी याद रखा जाएगा। यह इसलिए क्योंकि मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत और टिम पेन ने एक दूसरे पर स्लेजिंग की थी। पेन के अलावा पंत का नाथन लायन के साथ भी थोड़ा बहुत छींटाकशी हुई थी।
इसके बाद भारतीय टीम के सारे खिलाड़ी ने नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान एक-एक कर सारे खिलाड़ी पीएम से मिले। जब भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम जब पंत का परिचय करवाने लगे तब प्रधानमंत्री ने कहा, 'अहा हां! तुम अच्छी स्लेजिंग करते हो? आपका बहुत स्वागत है। हमें प्रतिस्पर्धी खेल पसंद है।'
इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने मेलबर्न टेस्ट के दौरान एक दूसरे पर छींटाकशी की थी। वनडे टीम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किये जाने का हवाला देते हुए पेन ने कहा था, 'एम एस वनडे टीम में लौट आया है। इस बच्चे को होबार्ट हरीकेंस भेज देना चाहिए। इससे होबार्ट जैसे खूबसूरत शहर में छुट्टियां बिताने का मौका भी मिलेगा। क्यो तुम बच्चे खिला सकते हो। मैं अपनी पत्नी को सिनेमा ले जाऊंगा और तब तक तुम मेरे बच्चे खिलाना।'
मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की स्लेजिंग के बाद नाथन लायन की स्लेजिंग का भी करारा जवाब दिया। ऋषभ पंत और नाथन लायन के बीच यह वाक्या बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन 80वें ओवर में देखने को मिला। इस दौरान ऋषभ पंत ने लायन को कहा, 'कम ऑन गैरी। आपके पास कल हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचेगा।' पंत के इस बात पर लायन हंसने लगे और कहा, मैं नहीं समझ सकता कि आप क्या कह रहे हैं। इसके बाद फिर लायन ने कहा, 'ऋषभ मैं तुम्हें बहुत पंसत करता हूं।'