{"_id":"5be12952bdec2269a00ad609","slug":"australia-and-england-cricketers-will-not-play-ipl-after-1st-may-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 आईपीएल में नहीं दिखेगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जलवा: रिपोर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2019 आईपीएल में नहीं दिखेगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जलवा: रिपोर्ट
Tue, 06 Nov 2018 11:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ben stokes
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को जानकारी दी है कि उनके खिलाड़ी 2019 इंडियन प्रीमियर लीग में 1 मई के बाद टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे।
2 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ipl
यह फैसला अगर सच होता है तो समझा जा सकता है कि दोनों ही टीमें 30 मई से शुरू होने वाले 2019 विश्व कप की तैयारियों में जुट जाएंगी। आईपीएल भी इस साल जल्दी शुरू हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल 29 मार्च को शुरू होगा और फाइनल 19 मई को खेला जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश क्रिकेटर्स टूर्नामेंट के 18 दिन नहीं खेलेंगे।
3 of 5
आरोन फिंच
- फोटो : bcci
बीसीसीआई या आईपीएल की शासकीय परिषद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजियों को भी इस बारे में अनाधिकारिक रूप से जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
David Miller
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अन्य क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों की उपलब्धता के बारे में कोई अपडेट नहीं मिली, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी 12 मई को अपने देश लौट जाएंगे। इसका मतलब प्रोटियाज खिलाड़ी आईपीएल के प्ले-ऑफ और अंतिम सप्ताह का क्रिकेट एक्शन मिस करेंगे। हालांकि, इसमें बदलाव हो सकता है अगर आईपीएल भारत में आम चुनाव के कारण दक्षिण अफ्रीका मूव हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
ipl auction 2018
रिपोर्ट में कहा गया कि सभी क्रिकेट बोर्ड के खिलाड़ियों की उपलब्धता का पता दिसंबर में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के बाद पता चलेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में 17 और 18 दिसंबर को होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।