सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से शुरु हुई ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर को 9 विकेट से मात दी। पटाखों और फैंस के बीच सिर्फ एक ही खिलाड़ ने जमकर सुर्खियां बटोरीं और वो थे आंद्रे रसेल।
न रन दिए, न विकेट लिए, सिर्फ 7 गेंदों में आंद्रे रसेल ने बटोरी सुर्खियां
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख हथियार बन कर उभरे रसेल पूरी दुनिया में अपना अजीबोगरीब हेयरस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। मगर इस बार वो किसी और वजह से सुर्खियों में हैं।
न रन दिए, न विकेट लिए, सिर्फ 7 गेंदों में आंद्रे रसेल ने बटोरी सुर्खियां
नंबर 6 पर रसेल मैदान पर उतरे, वो भी काले और गुलाबी रंग के बल्ले के साथ। मगर रसेल अपने नए और खास बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर सके। उनकी पारी सिर्फ 7 गेंदो तक चली, जिसके बाद डग बॉलिंजर ने उन्हें वापिस भेज दिया।
न रन दिए, न विकेट लिए, सिर्फ 7 गेंदों में आंद्रे रसेल ने बटोरी सुर्खियां
हालांकि अपनी छोटी सी पारी में रसेल ने खूब ध्यान खींचा। सिडनी सिक्सर्स के विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के अलावा कई खिलाड़ियों ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे बल्ले का इस्तेमाल करना जायज है। इसके बाद इस बात पर भी चर्चा होने लगी कि क्या रसेल ने टूर्नामेंट की नियमों को तोड़ा है।
न रन दिए, न विकेट लिए, सिर्फ 7 गेंदों में आंद्रे रसेल ने बटोरी सुर्खियां
इस विषय पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया रंगीन बल्लों की अनुमति देता है। एक खिलाड़ी काले या फिर अपने क्लब (टीम) के कलर का बल्ला इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ऐसे बल्लों पर रोक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाथ में है।