{"_id":"5ff5af478ebc3e33f4679056","slug":"ajinkya-rahane-says-ashwin-knack-for-learning-new-things-jadeja-improved-batting-is-massive-for-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvsIND: कप्तान रहाणे को इन दो खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें, तीसरे टेस्ट से पहले गिनाई खूबियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvsIND: कप्तान रहाणे को इन दो खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें, तीसरे टेस्ट से पहले गिनाई खूबियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Jan 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इन दो खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नई चीजें सीखने की ललक और हरफनमौला रविंद्र जडेजा की बल्लेबाजी में सुधार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के शुरूआती दो मैचों में भारत को काफी फायदा हुआ है।
2 of 5
आर अश्विन
- फोटो : PTI
अश्विन की धारदार गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने कहा, 'वह हमेशा नई चीजें सीखने की कोशिश करता है। उनके पास अच्छा कौशल है लेकिन वह हमेशा नई चीजें सीखना चाहते हैं और यही अश्विन को महान बनाता है। मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा प्रदर्शन अगले दो टेस्ट मैचों में भी जारी रखेंगें।'
3 of 5
जडेजा
- फोटो : ट्विटर @BCCI
कप्तान रहाणे अश्विन की गेंदबाजी में सुधार से तो वही टेस्ट मैच में जडेजा की बल्लेबाजी से वह खुश हैं, जो टीम के लिए आवश्यक संतुलन बनाने का कम करता है। उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज के तौर पर रविंद्र जडेजा में काफी सुधार हुआ है और यह टीम के नजरिए के रूप में काफी सकारात्मक पहलू है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'जब आपको पता होता है कि आपका सातवां क्रम का खिलाड़ी बल्ले से योगदान दे सकता है तो आपके लिए प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करना आसाना हो जाता है। जाहिर है वह क्षेत्ररक्षण में भी कमाल के है, आप ने उन्हें शानदार कैच लपकते हुए देखे होगे।'
विज्ञापन
5 of 5
आर अश्विन
- फोटो : Social Media
बता दें कि अश्विन 10 विकेट के साथ सीरीज में अब तब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल है। वहीं, जडेजा ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में अहम मौके पर अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ कप्तान के साथ शतकीय साझेदारी निभाकर टीम की जीत की नींव रखी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।