दुनियाभर में अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी का हुनर दिखाकर शोहरत बटोर चुके राशिद खान अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा सपना देख रहे हैं। राशिद अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम को विश्वचैंपियन बनते देखना चाहते हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगानी क्रिकेट की एक अलग छवि बनाई है।
अफगानिस्तान को विश्व चैंपियन बनना चाहता है ये युवा खिलाड़ी
आईपीएल-10 में शानदार प्रदर्शन के बाद राशिद ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेकर धमाल मचा दिया। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर की ओर से खेलने का मौका मिला है। ऐसे में राशिद जो सपना देख रहे हैं वो श्रीलंकाई क्रिकेट के 1996 के सपने जैसा है।
अफगानिस्तान को विश्व चैंपियन बनना चाहता है ये युवा खिलाड़ी
19 वर्षीय राशिद ने अफगानिस्तान के नांगरहर इलाके में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। अफगानिस्तान की अपनी क्रिकेट लीग बंदे आमिर ड्रैगन के कप्तान भी हैं वो किसी भी प्रथमश्रेणी लीग में कप्तानी करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
अफगानिस्तान को विश्व चैंपियन बनना चाहता है ये युवा खिलाड़ी
राशिद ने कहा, मैं अपने देश को जीत दिलाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगानिस्तान को गौरान्वित करने के लिए क्रिकेट खेलना चाहता हूं। अब मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ उनकी सरजमीं पर खेलना चाहता हूं। समाचार एजेंसी एएफपी से काबुल में बात करते हुए राशिद ने कहा मैं अफगानिस्तान को विश्व चैंपियन बनाना चाहता हूं ये मेरे जीवन का लक्ष्य है।
अफगानिस्तान को विश्व चैंपियन बनना चाहता है ये युवा खिलाड़ी
राशिद ने आगे आगे कहा कि हमारे देश में क्रिकेट की मनोरंजन का साधन होने से एक अलग जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि क्रिकेट ने अफगानिस्तान के विभिन्न जाति और समुदाय के लोगों को जोड़ने का काम किया है। क्रिकेट के रास्ते से ही देश में शांति और स्थिरता कायम की जा सकती है।