फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेंच पर ही बैठे रहे करोड़ों में खरीदे गए ये 10 विदेशी हीरो, IPL 2020 में नहीं खेल पाए एक भी मुकाबला

Wed, 11 Nov 2020 12:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Nov 2020 12:58 PM IST
सार

  • विस्फोटक क्रिस लिन, संदीप लामिछेने, कीमो पॉल, मैकक्लेनेगन  समेत 10 विदेशी क्रिकेटर इस आईपीएल में एक मैच भी नहीं खेले 
  • मुंबई इंडियंस के लिए दो करोड़ में खरीदे गए लिन ने पिछले दो आईपीएल में बनाए हैं 896 रन

विज्ञापन
10 star foreign players bought in crores, could not play a single match in IPL 2020
मैक्लेनाघन

मोटी रकम के मामले में विदेशी क्रिकेटर हमेशा टीम मालिकों की पहली पसंद रहते हैं, लेकिन इस आईपीएल में करोड़ों रुपये लगाकर खरीदे गए पिछले संस्करणों के हीरो विदेशी क्रिकेटर यहां एक मैच भी नहीं खेल पाए। ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक ओपनर क्रिस लिन के अलावा नेपाल के संदीप लामिछाने, कीमो पॉल, मिशेल मैकक्लेनेगन, ओसाने थॉमस, बिली स्टेनलेक समेत कुल 10 विदेशी क्रिकेटर इस आईपीएल में डग आउट में मूक दर्शक की भूमिका निभाते नजर आए। 



पिछले दो आईपीएल में 135 की स्ट्राइक रेट से 896 रन बनाने वाले मुंबई इंडियंस की ओर से दो करोड़ रुपये में खरीदे गए ओपनर लिन को बेंच पर बिठाए रखना हर किसी को हैरान कर गया।

10 star foreign players bought in crores, could not play a single match in IPL 2020
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

नेपाली संदीप नहीं बना पाए अंतिम एकादश में जगह
पिछले आईपीएल में अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से शेन वार्न की वाहवाही लूटने वाले नेपाली लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को इस बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक मैच भी खेलने को नहीं मिला। यह तब था जब अमित मिश्रा चोटिल होकर बाहर हो चुके थे। 20 लाख में खरीदे गए संदीप ने पिछले आईपीएल में  छह मैचों में आठ विकेट लिए थे। इसी तरह दिल्ली के ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीमो पॉल ने पिछले आईपीएल में आठ मैचों में नौ विकेट लिए थे। लेकिन 50 लाख में खरीदे गए पॉल यहां एक मैच भी नहीं खेल सके। 

10 star foreign players bought in crores, could not play a single match in IPL 2020
क्रिस लिन - फोटो : ipl

मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक तीन विदेशी नहीं खिलाए
मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक तीन विदेशी क्रिकेटरों की इस आईपीएल में सेवाएं नहीं लीं। पिछले तीन आईपीएल के हीरो क्रिस लिन के अलावा दो करोड़ में दिल्ली से लिए गए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफान रदरफोर्ड भी इस आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल सके। उन्होंने पिछली बार दिल्ली के लिए सात मैच खेले थे। 

न्यूजीलैंड के खब्बू तेज गेंदबाज मिचेल मैकक्लेनेगन मुंबई के 2012 से मुख्य ओपनिंग गेंदबाज रहे हैं, लेकिन एक करोड़ में खरीदे गए मिचेल को इस बार आजमाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 50-50 लाख रुपये में खरीदे गए वेस्टइंडीज के खब्बू स्पिनर फैबिएन एलन और ऑस्ट्रेलियाई खब्बू मध्यम तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक को एक भी मैच नहीं खिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 star foreign players bought in crores, could not play a single match in IPL 2020
ओशेन थॉमस

1.10 करोड़ में खरीदे गए ओसाने थॉमस भी नहीं खेले
राजस्थान रॉयल्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओसाने थॉमस को एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन उन्हें उनका आईपीएल का पहला मैच नहीं खिलाया। 75 लाख में  खरीदे गए विस्फोटक डेविड मिलर को सिर्फ एक मैच खिलाया गया। जबकि उन्होंने 2012 से 138.78 की स्ट्राइक रेट से 1850 रन बनाए हैं। केकेआर ने न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट को अली खान के चोटिल होने पर 50 लाख में ले तो लिया, लेकिन वह टीम मैनेजमेंट का अंतिम एकादश के लिए विश्वास नहीं जीत पाए। किंग्स इलेवन ने पिछले आईपीएल में छह मैचों में सात विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज हारडस विलजोन को कोई मैच नहीं खिलाया। विलजोन को 75 लाख में खरीदा गया था। सीएसके और आरसीबी दो टीमें ऐसी रहीं जिन्होंने अपने सभी विदेशी क्रिकेटरों को खिलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed