फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   police station incharge charged with beating auto owner

डीजीपी ने ऑटो चालक को किया सम्मानित, लेकिल चौकी इंचार्ज ने निकाली भड़ास

Sun, 21 May 2017 09:18 AM IST
कुलदीप शुक्ला /अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
police station incharge charged with beating auto owner
ऑटो चालक को सम्मानित करते डीजीपी - फोटो : file photo
समाजसेवी कामों की वजह से डीजीपी से पांच हजार कैश व सर्टिफिकेट का सम्मान पाने वाले ऑटो चालक ने आरोप लगाया है कि मामूली विवाद में चौकी इंचार्ज ने उन्हें जमकर पिटा। पीड़ित की शिकायत पर विभाग के आला अधिकारियों में चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मंथन चल रहा है।  
विज्ञापन


ऑटो के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वीरवार को उसके ऑटो चालक नितिन का अरोमा चौक के पास बस से टकराकर एक्सीडेंट हो गया। दरअसल बाइक वाले के सामने आने से बस चालक ने अचानक पावर ब्रेक मार दी और पीछे से ऑटो चालक ने ब्रेक लगा दी। इसी दौरान ऑटो को पीछे से फार्चयूनर चालक ने टक्कर मारी और ऑटो बस के अंदर घुस गया। घायलों ने पुलिस को लिखकर दिया कि ऑटो चालक की गलती नहीं है और वे लोग ऑटो चालक पर कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि ऑटो का मालिक होने के नाते उसने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से बातचीत भी कर ली। इस दौरान उन्होंने ऑटो लेकर जाने का आदेश दिया, लेकिन उसको उसी शाम चौकी में बुलाकर चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बिना कुछ बोले और पूछे उसकी धुनाई की और रात 10 बजे से बैठाकर रखा। हालांकि मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद चौकी लाए उसके ऑटो को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित समाजसेवी धनास निवासी अनिल कुमार बताया कि उसके शहर में 8 ऑटो चलते हैं। वह अपने ऑटो से सड़क पर मिलने वाले घायलों को निशुल्क अस्पताल में भर्ती करवाता है। इसके अलावा अपने सात अन्य ऑटो चालकों को आदेश दे रखा है कि जिस दिन वे किसी घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम करेंगे उस दिन उनके ऑटो का किराया माफ होगा। पिछले कई साल से उसकी टीम ने मिलकर करीब 400 से ज्यादा गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया हैं।
 

ये कर चुके हैं सम्मानित

police station incharge charged with beating auto owner
ऑटो चालक को मिल चुका है सम्मान
पिछले कुछ वर्षों से इस सराहनीय काम के चलते ऑटो चालक अनिल को कई बड़ी हस्तियां भी सम्मानित कर चुकी हैं। इसमें पंजाबी एक्टर गुरप्रीत सिंह घुग्गी, हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा शामिल हैं। 

पहले से विवादों में पुलिस
पिछले 10 साल से सराहनीय कामों को लेकर पुलिस की ओर से सम्मानित होने वाले ट्रैफिक मार्शल सुरेश और उनके साथी मार्शल को बिना बताए रिमूव करने को लेकर यूटी पुलिस की कार्रवाई विवादों में हैं। 

हालांकि डीजीपी ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी पूरी जांच आईपीएस ऑफिसर रवि कुमार को सौंपी है। सूत्रों के अनुसार इसकी जांच रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा की शहर वापसी के बाद रिपोर्ट का खुलासा हो जाएगा। 

सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह द्वारा मामूली बात पर समाजसेवी ऑटो चालक की पिटाई करने का मामला संज्ञान में आने के बाद सेक्टर-17 थाना प्रभारी को जांच रिपोर्ट सौंपनी का आदेश जारी किया गया है। किसी तरह की गलती पाए जाने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 
- रामगोपाल, डीएसपी सेंट्रल 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed