देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?
5 लोगों का स्टाफ होने के बावजूद नकाबपोश लुटेरे बैंक की कैश वैन से सवा करोड़ का कैश लूट ले गए लुटेरे। वारदात मोहाली में हुई। तस्वीरों में देखिए, पूरी वारदात।
देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?
मोहाल के सेक्टर-80 स्थित मोहाली-सुखगढ़ रोड पर शराब ठेके के पास सोमवार को सुबह फॉर्च्यूनर सवार छह नकाबपोश लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में एक्सिस बैंक की एक करोड़ 34 लाख रुपये से भरी कैश वैन छीनकर ले गए। लूट वाली जगह पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी जांच करते हुए।
देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?
लुटेरों ने कार का पीछा किया, फिर सुनसान जगह पर कैश वैन पर टक्कर मारी और उन्हें रुकने पर मजबूर किया। बदमाशों ने बैंक कर्मियों पर मिर्च का पाउडर फेंका और कैश से भरी वैन व हथियार लेकर फरार हो गए। लूट की इस वारदात के वक्त कैश वैन में दो सुरक्षाकर्मी, एक ड्राइवर, एक हेल्पर और एक सुपरवाइजर थे।
देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?
लुटेरे वैन से कैश निकालकर वैन व हथियारों को पास के गांव दुराली के खेतों में छोड़ गए। पुलिस ने वारदात में लुटेरों द्वारा प्रयोग की गई फॉर्च्यूनर को सेखनमाजरा गांव से शाम को बरामद कर लिया। यह वही फॉर्च्यूनर थी जो कि लुटेरों ने सेक्टर-79 में प्रॉपर्टी डीलर से पिस्तौल के बल पर लूटी थी।
देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?
कैश वैन लूटने की घटना सोमवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुई। एक्सिस बैंक की कैश वैन सेक्टर-34 चंडीगढ़ स्थित हेड ऑफिस से 1.34 करोड़ लेकर राजपुरा एक्सिस बैंक की शाखा के लिए निकली थी। कैश वैन एसआईपीएल सुरक्षा एजेंसी की थी। बैंक कर्मियों ने राजपुरा जाने के लिए मोहाली का रास्ता चुना था।