{"_id":"5735ebff4f1c1b71599199c5","slug":"himachal-board-declared-result-kccb-recruitment-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने घोषित किया केसीसी बैंक भर्ती परीक्षा का परिणाम, क्लिक कर देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बोर्ड ने घोषित किया केसीसी बैंक भर्ती परीक्षा का परिणाम, क्लिक कर देखें
Sun, 15 May 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 15 May 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केसीसी बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा देने वाले करीब 69 हजार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने केसीसी बैंक भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड ने केसीसी बैंक में ग्रेड थ्री अधिकारी, ग्रेड फोर क्लर्क और ग्रेड फोर कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए 20 दिसंबर 2015 को लिखित परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा के आए परिणाम के बाद बोर्ड ने 483 उम्मीदवारों के नाम इंटरव्यू के लिए चयनित कर लिए हैं। इनकी सूची भी बोर्ड ने जारी कर दी है। इंटरव्यू के लिए इन उम्मीदवारों की सूची बोर्ड ने केसीसी बैंक के एमडी को भेज दी है।
2 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तिथि केसीसी बैंक जल्द ही तय करेगा। ग्रेड थ्री अधिकारी पदों के लिए 9087 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से 7324 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। ग्रेड फोर क्लर्क पदों के लिए 56492 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 48076 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। 2458 उम्मीदवार ग्रेड फोर कंप्यूटर ऑपरेटर पदों की लिखित परीक्षा में बैठे थे। इसमें से 2056 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठे थे। उधर, केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सपैहिया ने सुप्रीम कोर्ट के स्टे हटाने के फैसले का स्वागत किया है।
3 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने कहा कि केसीसी बैंक भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केसीसी बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा के रिजल्ट पर लगी स्टे को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट में राजकुमार बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फरवरी को केसीसी बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा के रिजल्ट पर लगाए गए अंतरिम स्टे के निर्देश को वापस ले लिया। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए कि वह बैंक की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाए और लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करे।
विज्ञापन
5 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
याचिकाकर्ता राजकुमार ने इससे पहले हाईकोर्ट हिमाचल में 21 नवंबर 2015 को याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर 2014 को केसीसी बैंक के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।