फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Doorstep Banking: एक कॉल पर घर बैठे मंगवा सकते हैं 20 हजार रुपये तक कैश, अपने ग्राहकों को एसबीआई दे रहा है खास सुविधा

Fri, 22 Oct 2021 12:49 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
SBI Doorstep banking service how to take benefit of sbi doorstep banking service know full details about this
SBI doorstep banking service - फोटो : Istock

बीते कुछ दशकों में दुनिया ने जिस तेजी से विकास किया है, उसने हमारी लाइफस्टाइल से लेकर हर एक सिस्टम को बदल के रख दिया है। पूंजीवाद के इस दौर में तमाम बड़े बैंक्स और कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की विशेष सुविधाएं दे रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई की एक खास सर्विस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपने कैश को बैंक से मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस एक कॉल करनी होगी और उसके बाद आपका 20 हजार तक का कैश आपके घर पर आ जाएगा। एसबीआई की ये डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा कई लोगों को पसंद आ रही है। हालांकि डोर स्टेप बैंकिंग कि ये सुविधा कुछ शर्तों के साथ है, जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। इस सुविधा से वृद्ध, दिव्यांगजनों और दृष्टिबाधित लोगों को काफी लाभ मिलेगा। 

SBI Doorstep banking service how to take benefit of sbi doorstep banking service know full details about this
SBI doorstep banking service - फोटो : Istock

एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार आप इस सुविधा का लाभ तभी उठा सकते हैं, जब आपका रजिस्ट्रेशन होम ब्रांच में हुआ हो। डोर स्टेप बैंकिंग के तहत आप अधिकतम 20,000 रुपये तक ही कैश निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप 20 हजार रुपये तक की राशि को बैंक में डिपॉजिट भी कर सकते हैं।

SBI Doorstep banking service how to take benefit of sbi doorstep banking service know full details about this
SBI doorstep banking service - फोटो : Istock

एसबीआई की डोर स्टेप बैंकिंग में आपको और भी कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं, आप अपने घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट, चेक बुक, डिमांड ड्राफ्ट भी मंगवा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। डोर स्टेप बैंकिंग का लाभ उठाने के लिए आपके अकाउंट से आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Doorstep banking service how to take benefit of sbi doorstep banking service know full details about this
SBI doorstep banking service - फोटो : Istock

अगर आपका बैंक में ज्वाइंट अकाउंट है, तो उस स्थिति में भी आप डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। ये सुविधा दृष्टिबाधित व्यक्तियों, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग जन, अशक्त व्यक्ति या दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध है। हालांकि होमब्रांच के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्राहक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
SBI Doorstep banking service how to take benefit of sbi doorstep banking service know full details about this
SBI doorstep banking service - फोटो : Istock

डोर स्टेप बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए बैंक में आपकी केवाईसी होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-1037-188 पर कॉल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed