फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे पैसों का लेनदेन, आरबीआई ने ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट की दी अनुमति, जानें नियम और शर्तें

Tue, 04 Jan 2022 01:33 PM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 04 Jan 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
RBI releases new rule on offline digital payments know Terms and Conditions
अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे पैसों का लेनदेन - फोटो : iStock

भारत में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है, खासतौर से गांवों में। इंटरनेट के आभाव में ऐसे क्षेत्रों के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान रखते हुए गांवों और कस्बों में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते दिन यानी सोमवार को ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट्स को लेकर एक रूपरेखा जारी की है। ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट्स का मतलब ऐसे लेनदेन से है, जिसमें इंटरनेट या दूरसंचार कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होती।  इसके जरिए आप किसी भी कार्ड, वॉलेट और मोबाइल उपकरणों से ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं। हालांकि आरबीआई ने कहा है कि इस तरह के भुगतान केवल फेस टू फेस ही किए जा सकते हैं।  इसके अलावा आरबीआई ने कुछ और नियम और शर्तें रखी हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरुरी है, तो आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में... 

RBI releases new rule on offline digital payments know Terms and Conditions
अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे पैसों का लेनदेन - फोटो : iStock
ऑफलाइन पेमेंट के लिए आरबीआई के नियम और शर्तें
  • आरबीआई के नियम के मुताबिक ऑफलाइन पेमेंट के लिए अभी 200 रुपये तक के ट्रांजैक्शन करने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा अधिकतम 10 ट्रांजैक्शन यानी कुल 2,000 रुपये तक का ऑफलाइन ट्रांजैक्शन करने की इजाजत होगी। 
RBI releases new rule on offline digital payments know Terms and Conditions
अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे पैसों का लेनदेन - फोटो : iStock
  • सबसे बड़ी बात ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट्स में आपको इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें ऑफलाइन तरीके से भुगतान आमने-सामने कार्ड, वॉलेट और मोबाइल सहित किसी भी माध्यम से किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RBI releases new rule on offline digital payments know Terms and Conditions
अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे पैसों का लेनदेन - फोटो : istock
 नहीं होगी AFA की आवश्यकता
  • आरबीआई के मुताबिक ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट के लिए एफटीए यानी एडिशन फैक्टर ऑफ ऑथंटिकेशन एफटीए की जरूरत नहीं होगी। वहीं इसमें पेमेंट ऑफलाइन तरीके से होगा, इसलिए ग्राहकों को SMS या ई-मेल के जरिए मिलने वाला अलर्ट कुछ देर के बाद मिलेगा। 
विज्ञापन
RBI releases new rule on offline digital payments know Terms and Conditions
अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे पैसों का लेनदेन - फोटो : iStock
  • दरअसल, देश के विभिन्न हिस्सों में सितंबर 2020 से जून 2021 के दौरान पायलट आधार पर ऑफलाइन पेमेंट शुरू किया गया था। इसपर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद ये रूपरेखा तैयार की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed