फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI दे रहा है सस्ते में घर-दुकान खरीदने का मौका, जल्द करें अप्लाई, बस कुछ ही घंटे बाकी

Wed, 26 Feb 2020 11:59 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 26 Feb 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
purchase residential and commercial properties by SBI e auction on 26 February 2020

अगर आप भी घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपको एक शानदार ऑफर दे रहा है, जिसके तहत आप घर खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे। 

purchase residential and commercial properties by SBI e auction on 26 February 2020

एसबीआई लोन न चुकाने वाले लोगों की कॉमर्शियल एवं आवासीय प्रॉपर्टी को नीलाम करने जा रहा है। इसलिए अगर आप भी किसी ऐसे कोई आवासीय या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। जब कोई ग्राहत लोन वहीं चुका पाता है, तो बैंकों के पास अधिकार होता है कि वो उनके द्वारा गिरवी रखे प्रॉपर्टी की नीलमी कर अपनी रकम वसूल सकते हैं। एसबीआई की तरफ से यह ई-ऑक्शन आज यानी 26 फरवरी 2020 को आयोजित किया गया है। 

purchase residential and commercial properties by SBI e auction on 26 February 2020

खरीदारों को दी जाती है जरूरी जानकारी

खरीदार को प्रॉपर्टी के बारे में सभी जरूरी जानकारी प्रदान की जाती है। इसमें प्रॉपटी का लोकशन, साइज समेत अन्य जरूरी जानकारियां शामिल होती हैं। इसके अतिरिक्त बैंक ब्रांच में भी एक व्यक्ति को इन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी देने के लिए भी नियुक्त किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
purchase residential and commercial properties by SBI e auction on 26 February 2020

ऐसे ले सकते हैं नीलामी में भाग

अगर आप भी नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) करना होगा। इसके लिए आपको केवाईसी (Know Your Customer) दस्तावेज बैंक ब्रांच को देना पड़ेगा। इसके साथ बिडर के तौर वैलिड डिजिटल हस्ताक्षर भी बैंक को देने होंगे। ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए लॉगिन पासवार्ड जेनरेट किया जाता है। यह आपको बैंक की ओर से ई-मेल के जरिए मुहैया कराया जाता है। बिडर्स इस लॉगिन पासवर्ड की मदद से लॉगिन करते हैं और नीलामी प्रक्रिया में बोली लगाते हैं।

नीलामी से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
purchase residential and commercial properties by SBI e auction on 26 February 2020
सांकेतिक तस्वीर

नीलामी से पहले बैंक देते हैं विज्ञापन

इसलिए अपनी रकम वसूलने के लिए बैंक समय-समय पर फंसी पूंजी को रिकवर करने के लिए नीलामी करते रहते हैं। नीलामी से पहले बैंक अखबारों में विज्ञापन के जरिए लोगों को इसकी जानकारी देते हैं। विज्ञापनों में ही वेबसाइट के बारे में जानकारी दी जाती है, जहां से संभावित बिडर इन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed