फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई, दिल्ली में सबसे महंगा ऑफिस का किराया, विश्व के टॉप 5 में बनाई जगह

Wed, 30 Aug 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 30 Aug 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
mumbai, delhi has highest offfice rent, makes in top 5 list
connaught place - फोटो : सोशल मीड‌िया
देश में दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू विश्व के टॉप 6 शहरों में शामिल हैं, जहां पर ऑफिस का किराया सबसे महंगा है। प्रॉपर्टी मार्केट पर नजर रखने वाली संस्था नाइट फ्रैंक की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार  इस  साल की अप्रैल-जून की तिमाही में पूरे विश्व में किराये पर ऑफिस स्पेस लेने पर 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
mumbai, delhi has highest offfice rent, makes in top 5 list
banglore
बंगलुरू में बढ़ा सबसे ज्यादा किराया
देश की सिलिकॉन वैली के नाम से मश्हूर बंगलुरू देश में नंबर एक और विश्व का तीसरे नंबर का शहर बना हुआ है। आईटी कंपनियों की सबसे ज्यादा संख्या होने के कारण बंगलुरू में पिछली तिमाही में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। शहर में बना आईटी पार्क का इलाका सबसे महंगा एरिया है। 
 
mumbai, delhi has highest offfice rent, makes in top 5 list
दिल्ली में कनॉट प्लेस है सबसे महंगा
देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉटप्लेस में देश के अंदर दूसरा और विश्व में चौथा  सबसे ज्यादा महंगा किराया है। इस इलाके में ऑफिस बनाने की सबको चाहत रहती है, क्योंकि यह पूरी दिल्ली के बीचोंबीच में स्थित है और मेट्रो की वजह से कनेक्टिविटी अच्छी है। इसके साथ ही यहां पर नए ऑफिस स्पेस की काफी किल्लत है, क्योंकि इस एरिया का विस्तार करना असंभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai, delhi has highest offfice rent, makes in top 5 list
City Wealth Index: Mumbai ahead of Washington, Moscow, Toronto
मुंबई में BKC है सबसे महंगा एरिया
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स देश का तीसरे नंबर पर सबसे महंगा इलाका है। यहां पर पिछले तीन महीनों में किराया 2 फीसदी के हिसाब से बढ़ा है। इसके साथ ही पिछली तिमाही में 5 लाख 30 हजार वर्ग फीट के ऑफिस स्पेस की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
mumbai, delhi has highest offfice rent, makes in top 5 list
bangkok
थाइलैंड की राजधानी दूसरे नंबर पर
नाइट फ्रैंक के मुताबिक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक विश्व में दूसरे नंबर का शहर बन गया है, जहां किराये पर ऑफिस मिलना सबसे महंगा है। हालांकि साल की पहली  तिमाही में यह पहले स्थान पर था और करीब तीन साल से इस पर काबिज था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed