फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pm Kisan Sinchai Yojana: सिंचाई योजना से खेतों को मिलेगा भरपूर पानी, फसल होगी उम्मीद से ज्यादा

Fri, 03 Dec 2021 02:25 PM IST
राजेश मिश्रा कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 03 Dec 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana know all important details about this scheme
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - फोटो : istock

जब खेत में फसल लहलहाती है तो उसके पीछे किसान के खून पसीने की मेहनत छुपी होती है। किसान खेत की जुताई करता है, बीज डालता है, जरूरत के अनुसार सिंचाई करता है तब जाकर खेत हरा भरा दिखाई देता है। सिंचाई उन्नत फसल उगाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई ऐसी फसलें है जिन्हें पानी ज्यादा चाहिए होता है और कुछ कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती हैं। आज भी भारत में किसानों के लिए सिंचाई एक ऐसा विषय है जिसपर काम किया जाना बाकी है क्योंकि कहीं खूब पानी है तो कहीं पानी की किल्लत है। अगर सिंचाई में किसान तकनीक का उपयोग करें तो पानी भी बचेगा और पैदावार भी अच्छी होगी जिससे आय भी बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की जिससे खेतों में पानी की कोई कमी न हो। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर सिंचाई को स्प्रिंकलर विधि से किया जाए तो कम पानी में भी हम अच्छी फसल ले सकते हैं। इसके लिए सरकार भी स्प्रिंकलर के यंत्रो को खरीदने के लिए सब्सिडी दे रही है। आइए जानें कि योजना से किसान कैसे लाभ ले सकते हैं-

Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana know all important details about this scheme
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - फोटो : istock

 प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है 

किसानों को खेती के लिए पानी की कोई कमी न हो इसके लिए सरकार ने इस योजना में पचास हजार करोड़ रुपये की धनराशि मान्य की है। स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई करने के लिए सरकार लागत का 80 से 90 प्रतिशत अनुदान देगी। इस विधि से खेत को बिना समतल किए ही सिंचाई की जा सकती है। ढलानों या कम ऊंचाई पर ये विधि बहुत प्रभावी हो रही है।

Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana know all important details about this scheme
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - फोटो : istock
क्या है योजना के लिए योग्यता
  • किसान के पास खेती के लायक जमीन होनी चाहिए।
  • सभी किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ कृषि से संबंधित सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं को भी मिलेगा। जैसे: स्वयं सहायता समूह, ट्रस्ट, सहकारी समिति, आदि
  • इस योजना का लाभ कॉन्ट्रेक्ट फॉर्मिंग यानी लीज पर लेकर खेती करने वाले भी ले सकते हैं। शर्त यह है कि कम से कम 7 वर्ष से खेती कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana know all important details about this scheme
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - फोटो : istock
सिंचाई योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र के लिए कोई प्रमाण पत्र
  • जमीन के कागजात
  • जमीन की जमाबंदी
  • बैंक खाता डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
विज्ञापन
Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana know all important details about this scheme
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - फोटो : istock
स्प्रिंकलर विधि से कौन कौन सी फसल पैदा की जा सकती है
  • आलू
  • मटर
  • प्याज
  • ब्रोकली
  • स्ट्राबेरी
  • मूंगफली
  • सरसों
  • पत्तेदार सब्जी
  • दाल 
  • चाय
  • अदरक
  • फूलगोभी
  • पत्तागोभी
  • लहसुन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed